back to top

अदालत ने छात्रावास नियमावली में संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर जेएनयू से मांगा जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने छात्रावास की नियमावली में संशोधन के फैसले को चुनौती देने वाली जेएनयू छात्र संघ की याचिका पर विश्वविद्यालय से जवाब मांगा और कहा कि नए अकादमिक वर्ष के लिए अभी तक पंजीकरण नहीं कराने वाले जेएनयू के छात्र पुरानी छात्रावास नियमावली के तहत पंजीकरण करा सकते हैं।

न्यायमूर्ति राजीव शकधर की पीठ ने मामले में पक्षकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय और यूजीसी को भी नोटिस जारी किए। जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष और छात्र संघ के अन्य पदाधिकारियों साकेत मून, सतीश चंद्र यादव और मोहम्मद दानिश ने याचिका दाखिल की थी। याचिका में पिछले साल 28 अक्टूबर को जारी आईएचए की कार्यवाही के विवरण और 24 नवंबर को गठित उच्च स्तरीय समिति के अधिकार क्षेत्र और उसकी सिफारिशों पर सवाल उठाए गए हैं।

याचिका में मसौदा छात्रावास नियमावली रद्द करने के लिए निर्देश की मांग करते हुए आईएचए के फैसले को दुर्भावनापूर्ण, मनमाना, अवैध और छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला बताया गया है। याचिका में दावा किया गया है कि छात्रावास नियमावली में संशोधन जेएनयू कानून, 1966, अध्यादेश और छात्रावास नियमावली के प्रावधानों के विपरीत है।

याचिका के मुताबिक, संशोधन के जरिए आईएचए में जेएनयूएसयू का प्रतिनिधित्व घटा दिया गया है, छात्रावास में रहने वालों के लिए लागू दरों में इजाफा किया गया है और छात्रावास नियमावली को भी संशोधित किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय में आरक्षित श्रेणी के छात्रों पर बुरा असर पड़ा है। उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में आईएचए की बैठक के ब्योरे को भी चुनौती दी गई जिसमें कहा गया कि हर शैक्षाणिक सत्र में मेस सुविधा, सफाई सुविधा, कमरे की दर समेत अन्य शुल्कों में हर साल 10 प्रतिशत की बढोतरी होगी।

RELATED ARTICLES

PM मोदी दो अगस्त को नशामुक्ति के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान का आगाज करेंगे : मांडविया

नयी दिल्ली। भारत में युवाओं में नशे की बढती लत से चिंतित खेल और युवा कार्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सौ सप्ताह तक...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

गिल वनडे में फिर बने नंबर एक बल्लेबाज, टी20 में सूर्यवंशी ने लगाई लंबी छलांग

दुबई । भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर...

राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए

ग्लास्गो। हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन के महिलाओं के 69 किग्रा वजन वर्ग में रजत पदक जीता जबकि गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

अब्दुल्ला ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयान के लिए महबूबा परसाधा निशाना, पूछा- माफी कहां है?

श्रीनगर/नई दिल्ली। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जंतर-मंतर बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार...