back to top

अश्लील फिल्म मामले में अदालत ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

मुंबई। अश्लील फिल्म मामले में यहां की एक सत्र अदालत ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। संबंधित प्रकरण में कारोबारी राज कुंद्रा भी एक आरोपी हैं। गिरफ्तारी के डर से अभिनेत्री ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनाली अग्रवाल के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने इसे आज खारिज कर दिया।

 

पिछले सप्ताह, अदालत ने अभिनेत्री को गिरफ्तारी से कोई संरक्षण देने से इनकार कर दिया था। न्यायाधीश ने तब कहा था, मौजूदा प्राथमिकी में ये आरोप गंभीर प्रकृति के हैं कि आरोपी ने अन्य पीड़िताओं को चुंबन और सेक्स दृश्यों के लिए विवश किया। इस तरह के आरोपों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए मुझे नहीं लगता कि यह अंतरिम राहत देने का उपयुक्त मामला है।

मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और इन्हें विभिन्न मोबाइल ऐप के जरिए वितरित करने के मामले में कई प्राथमिकियां दर्ज की हैं।
मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था जो अब न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने हाल में अन्य आरोपी मॉडल शर्लिन चोपड़ा की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी।

RELATED ARTICLES

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...