कोरोना वायरस : बेहद छोटे पैमाने पर होगा लिंग समानता पर संयुक्त राष्ट्र का वार्षिक कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र। दुनिया भर में कोरोना वायरस फैलने के डर के बीच संयुक्त राष्ट्र ने इस महीने अपने मुख्यालय में लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण पर होने वाले वार्षिक आयोजन को बेहद छोटे स्तर पर करने का फैसला लिया है।

कोविड-19 के कारण अमेरिका में छह लोगों की मौत और न्यूयॉर्क सहित देश में 90 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद महिलाओं की अवस्था पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के 64वें सत्र का आयोजन महज एक दिन के लिए होगा। पुराने कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन नौ से 20 मार्च तक के लिए होना था। यह वार्षिक आयोजन न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होता है।

इसमें विश्व संगठन के 193 सदस्य देशों, संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों और गैर सरकारी संगठनों से हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया के 67 देशों में कोविड-19 से 3,056 लोगों की मौत हुई है और 89,527 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव की सलाह पर संगठन इस वार्षिक आयोजन को महज एक दिन के लिए कर रहा है।

RELATED ARTICLES

नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, लोगों को घरों में ही रहने के दिए निर्देश

काठमांडू । नेपाल की सेना ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए बुधवार को देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर...

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 200 गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस में प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिरने के एक दिन बाद राजधानी पेरिस और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर...

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है...