back to top

कोरोना वायरस : पूरी दुनिया की ऑटो कंपनियों पर संकट के बादल

नई दिल्ली-बीजिंग। ऑटो कंपनियों के विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते संकट और गहरा सकता है। इसका असर दुनिया भर की आटो कंपनियों पर पड़ सकता है और उनमें उत्पादन बंद तक हो सकता है। उधर, चीन में घातक कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हो गई है और इसके संक्रमण के 40 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इन जानकारों की चिंता उस समय हकीकत में बदलती दिखी जब किया मोटर्स की दक्षिण कोरिया में बने तीन कारखानों की सभी प्रोडक्शन लाइनों को बंद करने का एलान किया।

किया मोटर्स के प्रवक्ता ने बताया कि चीन से बन कर आने वाला तार उनकी कारों में लगाया जाता है, लेकिन यह वायर अब नहीं आ पा रहा है। इसके चलते उत्पादन बंद करने का फैसला किया गया है। इससे पहले हुंडई मोटर्स भी दक्षिण कोरिया में सामान न होने के कारण उत्पादन रोक चुकी है। जानकारों के मुताबिक चीन में बने ऑटो पार्ट्स की खपत पूरी दुनिया में होती है और अगर किसी कंपनी में एक भी पुर्जा चीन से बन कर आता है तो कारखाने में काम रुकने में देर नहीं लगेगी। इस लिहाज से दूसरी प्रकार की कंपनियों की अपेक्षा ऑटो कंपनियों को नुकसान पहुंचने की आशंका सबसे अधिक है।

साथ ही, ऑटो उद्योग को ऐसे कामकाज में गिना जाता है जहां कल पुर्जों की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। तथ्य यह है कि 99 पुर्जे मौजूद होने पर भी ऑटो इंडस्ट्री के पांव थम सकते हैं। चीन में कई कारखाने चार सप्ताह के लिए बंद हैं इसका संकेत यही मिलता है कि आॅटो कारखानों के पहिए रुक सकते हैं। चीन दुनिया भर में फैले ऑटो इंडस्ट्री को बड़े पैमाने पर सामान की आपूर्ति करता है।

साल 2018 में करीब 35 अरब डॉलर का सामान चीन से बन कर बाहर गया। ये कल पुर्जे न केवल नई गाड़ियों के लिए बल्कि गाड़ियों की मरम्मत में इस्तेमाल होते हैं। सेंटर फॉर आॅटोमेटिव रिसर्च के अधिकारी कहते हैं कि अगर आपूर्ति गड़बड़ा गई तो उस पुर्जे की जगह दूसरा पुर्जा फिट करना इतना सरल काम नहीं है। इस बीच, कई कार कंपनियों ने अपने कामकाज के शटडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है।

निसान और पीएससी जैसी बड़ी कंपनियों ने शुक्रवार तक के कारखाने को बंद रखने का एलान किया है। इतना हीं नहीं, फॉक्सवैगन, बीएमडब्ल्यू, टोयोटा और होंडा ने कहा है कि वे अगले सप्ताह अपना कारखाना खोलने की योजना बना रही हैं। फ्रेंच कार पार्ट्स बनाने वाली वालियो ने कहा है कि उसके वुहान के तीन कारखाने कम से कम 13 फरवरी तक बंद रहेंगे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस का संक्रमण चीन से बाहर फैलने को लेकर अन्य देशों को आगाह किया और उनसे अपील की है कि वे इस घातक विषाणु के उनके देश में पहुंचने की आशंका के मद्देनजर उससे निपटने के लिए तैयार रहें। डब्ल्यूएचओ प्रमुख तेदरोस अदहानोम गेब्रेयसस ने कहा कि उन लोगों के भी इस विषाणु से संक्रमित होने के चिंताजनक मामले सामने आए हैं जो कभी चीन नहीं गए।

गेब्रेयसस ने अपना जीवन जोखिम में डालकर इस महामारी को काबू करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की और उन्हें असली हीरो करार दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का चीन के बाहर प्रसार धीमा हुआ है, लेकिन यह कभी भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वित्तीय एकजुटता की भावना के तहत दान देने वाले आगे आए हैं, लेकिन हम अभी 67 करोड़ 50 लाख डॉलर के हमारे लक्ष्य पर नहीं पहुंचे है। बता दें कि यह घातक वायरस जो पहली बार मध्य चीनी शहर वुहान में सामने आया। वुहान, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में ऑटो इंडस्ट्री का केंद्र है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...