back to top

देश में कोरोना के उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 2.7 लाख हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह महीने बाद घटकर 2.7 लाख हो गई है। वहीं, संचई संक्रमण दर अब 6.02 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के मामलों, उपचाराधीन मरीजों की संख्या और मौत में लगातार गिरावट ऐसे वक्त में हो रही है जब कई देश वायरस संक्रमण के प्रसार के संकट का सामना कर रहे हैं।

सरकार के मुताबिक कोविड-19 के अब तक सामने आए 52 प्रतिशत मामले 18-44 आयुवर्ग के लोगों में मिले हैं जबकि कोविड-19 से देश में हुई कुल मौतों में से 45 प्रतिशत मामले 60 साल से कम उम्र वालों के हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के कुल 63 प्रतिशत मामले पुरुषों में सामने आए जबकि 37 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित हुईं, वहीं कोविड-19 से हुई मौत के कुल मामलों में 70 प्रतिशत मरीज पुरुष थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों के कुल मामलों में से 60 प्रतिशत पांच राज्यों से सामने आए हैं जिनमें महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। वहीं ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप को लेकर देश में बढ़ती आशंकाओं पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं कि नया टीका ब्रिटेन या दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप पर प्रभावी नहीं होगा।

मंत्रालय ने कहा कि टीका कोविड के नए स्वरूप के खिलाफ काम करेगा और अब तक ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं कि ब्रिटेन में मिला नया स्वरूप बीमारी की गंभीरता को बढ़ाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन में वायरस का नया स्वरूप मिलने से पहले हमनें देश की विभिन्न प्रयोगशालाओं में ऐसे करीब 5000 जीनोम अनुक्रम किए।

RELATED ARTICLES

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

ह्यूस्टन।भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम मंत्रालय का मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष...