back to top

दुनिया में कोरोना की चपेट में अब तक 82.86 लाख लोग, 43.41 लाख ठीक हुए

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 46 हजार 666 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 82 लाख 86 हजार 707 हो गया है। अब तक 43 लाख 41 हजार 839 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका के 6 राज्यों में एक दिन में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। ये मामले देशभर में जारी प्रदर्शनों के कारण बढ़े हैं।

मंगलवार को देश में 25 हजार नए मामले सामने आए हैं। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चेतावनी दी है कि लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में गरीबी में जीने वाले 8 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर हैं। महामारी के चलते इन देशों की आर्थिक स्थित बेहद खराब हो गई है।

यूएन ने इन देशों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की अपील की है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा कि देश में दो नए मामलों का आना सिस्टम की विफलता है। अगर दोबारा ऐसा हुआ तो इसको माफ नहीं किया जाएगा। वहीं, चीन की राजधानी बीजिंग में तीन लाख 56 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। ये लोग वायरस के क्लस्टर एक फूड मार्केट के संपर्क में आए हैं।

वहीं, ब्रिटेन में लंदन के मेयर सादिक खान ने अपनी पेमेंट में 10 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से अर्थव्यवस्था पर बहुत असर पड़ा है। उधर, होंडुरास के राष्ट्रपति जुआन आॅरलैंडो हर्नांडेज ने बुधवार को कहा कि वे और उनकी पत्नी संक्रमित पाए गए हैं। देश में अब तक 9600 केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 330 लोगों की मौत हुई है। वहीं,अमेरिका के 6 राज्यों में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कहा कि अर्थव्यवस्था दोबारा खोले जाने और देशभर में जारी प्रदर्शनों के कारण मामले बढ़े हैं। एरिजोना में 2392, फ्लोरिडा में 2776, ओक्लाहोमा में 228, नेवादा में 379, टेक्सास में 2622 और ओरेगॉन में 278 नए केस मिले हैं। मंगलवार को देश में एक दिन में 25 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 34 हजार 918 केस मिले हैं, जबकि 1282 लोगों की जान गई है।

यहां मरीजों की संख्या 9.28 लाख से ज्यादा हो गया है। वहीं, चीन में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। बीजिंग में संक्रमण के 31 नए मामले मिले हैं। वहीं, स्पेन का कहना है कि वह अपने यहां आने वाले ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन कर सकता है। यहां संक्रमण के 2.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 27 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। उधर, रूस में 5.45 लाख संक्रमित हैं, जबकि 7284 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इजराइल में मंगलवार को संक्रमण के 258 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,495 हो गई है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...