back to top

कोरोना से दुनिया में अब तक दो लाख की गई जान, 29 लाख लोग संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 29 लाख 21 हजार 513 लोग संक्रमित हैं। दो लाख तीन हजार 299 की मौत हो चुकी है, जबकि आठ लाख 37 हजार 30 ठीक हुए हैं। स्पेन में एक दिन में 288 लोगों की मौत हुई है। एक महीने के बााद इतनी कम मौतें दर्ज की गई हैं। लॉकडाउन के छह हफ्ते बाद पहली बार बच्चों को बाहर जाने की अनुमति मिली है। यहां 14 साल के बच्चे एक घंटे तक किसी व्यस्क की देखरेख में खेल सकते हैं। वहीं, चीन ने साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए असभ्य तौर-तरीकों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सरकार के मुताबिक, बिना रुमाल या मुंह पर हाथ रखे खांस या छींक नहीं सकते हैं। इन नियमों को नहीं मानने वालों को जुर्माना भरना होगा। वहीं, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2494 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मौतों का कुल आंकड़ा 54 हजार 256 हो गया है, जबकि नौ लाख 60 हजार 651 संक्रमित हैं। वहीं, ट्रम्प ने ट्वीट किया- प्रेंस ब्रीफिंग का कोई मतलब नहीं है। इसकी कोई उद्देश्य नहीं रह जाता, जब पक्षपाती मीडिया शत्रुतापूर्ण सवालों के अलावा कुछ नहीं पूछता। उन्हें उससे रेटिंग मिलती हैं, लेकिन अमेरिकी नागरिकों को फेक न्यूज के अलावा कुछ नहीं मिलता।

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रम्प कई बार पत्रकारों से उलझते भी नजर आए थे। शुक्रवार को किसी सवाल का जवाब दिए बिना ही वे चले गए थे। उधर, रूस की आॅफिशियल क्राइसिस रिस्पॉन्स सेंटर ने रविवार को कहा कि यहां 24 घंटे में 6361 मामले मिले हैं और 66 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 80 हजार 949 हो गया है, जबकि 747 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं,महामारी की शुरूआत के बाद से क्यूबा ने कई देशों में मेडिकल टीमें भेज कर उनकी मदद की है।

क्यूबा ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका में 216 स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें भेजीं। यहां की सरकार ने अब तक इटली, मैक्सिको, अंगोला, जमैका, वेनेजुएला समेत 19 देशों में स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा है। इनमें करीब 900 डॉक्टर्स और नर्सें शामिल हैं। वहीं, अर्जेंटीना और स्पेन में अभी भेजा जाना बाकी है। क्यूबा ने 2004 में श्रीलंका में आई सुनामी और पाकिस्तान में 2005 में आए भूकंप के समय भी मदद की थी।

क्यूबा ने इटली में 52 डॉक्टर्स और नर्स भजे हैं। 7न्यूज के मुताबिक, यहां की सरकार ने अफ्रीका और कैरेबियाई देशों में स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई देशों से उनके स्वास्थ्यकर्मियों को स्वीकार न करने की अपील की है। यहां अब तक 1337 संक्रमित हैं, जबकि 51 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के एक प्रवक्ता मि फेंग ने रविवार को कहा कि वुहान के सभी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। देश में शनिवार को 11 नए मामले मिले है। 11 दिन से देश में एक भी जान नहीं गई है। देश में संक्रमण के मामले अब तक 82 हजार 827 हो चुके हैं, जबकि 4632 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, ब्रिटेन में 24 घंटे में 813 लोगों की जान गई है। देश में मौत का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना से ठीक होने के बाद सोमवार से अपना कामकाज फिर से संभाल लेंगे। वे लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में करीब दो हफ्ते तक भर्ती रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब उनका कार्यभार संभाल रहे थे। स्काई न्यूज के मुताबिक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर सोमवार के रोजाना होने वाली डाउनिंग स्ट्रीट समाचार सम्मेलन की मेजबानी कर सकते हैं। देश में एक लाख 48 हजार 377 संक्रमित हैं। वहीं, जर्मनी की पुलिस ने बर्लिन में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस प्रदर्शन में करीब 1000 लोग शामिल हुए थे। यूरो न्यूज के मुताबिक, इस प्रदर्शन में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए। वहीं जर्मनी और पोलैंड की सीमा पर भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में 4 मई से स्कूल खोले जा सकते हैं। 30 अप्रैल को एंजेला मर्केल इस पर निर्णय ले सकती हैं। देश में अब तक 5877 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 56 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...