back to top

कोरोना : साढ़े पांच करोड़ के पार संक्रमित

वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना से हर रोज एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने मॉडर्ना कंपनी की वैक्सीन के दावे पर तो खुशी जताई, लेकिन साथ ही कहा कि देश में कोरोना से और लोगों की मौत हो सकती है।

वहीं, दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को 5.53 करोड़ के पार हो गया। 3 करोड़ 84 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 13 लाख 31 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा हो गया। आखिरी 10 लाख केस तो महज 6 दिन में सामने आए। जबकि, पहले 10 लाख केस 100 दिन में सामने आए थे। एक करोड़ से एक करोड़ 10 लाख मामले होने में एक हफ्ते से भी कम वक्त लगा।

इतना ही नहीं, हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। वहीं, राज्य सरकारें भी अब सख्ती कर रही हैं। नॉर्थ डकोटा में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। मिशिगन में कॉलेज, हाईस्कूल और ऑफिसों को तीन हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। वॉशिंगटन में दूसरों के घरों में जाने पर रोक लगा दी गई है। रेस्टोरेंट्स और बार भी बंद रहेंगे। व्हाइट हाउस के कोरोनावायरस एडवाइजर स्कॉट एटलस ने लोगों से गाइडलाइन्स का पालन करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

यूएपीए मामले में शरजील इमाम की जमानत याचिका पर अपना रुख बताए पुलिस : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली दंगों के पीछे कथित ‘बड़ी साजिश’ से जुड़े मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत...

3 इडियट्स’ का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं… आमिर खान ने तोड़ी गलतफहमी

लंदन फिल्म फेस्टिवल में बोले आमिर, बोले-वांगचुक के काम का सम्मान जरूरी, अनशन खत्म करने की भी अपील नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान ने स्पष्ट...

सोनम वांगचुक के अनशन का 20वां दिन, बोले- मैं किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूंगा

नयी दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे। उनकी अनिश्चितकालीन भूख...

भारत ने महिला विश्व कप के लिए भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया

नयी दिल्ली। भारत ने अगले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए महिला हॉकी टीम में भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही...

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...