back to top

कोरोना : ठंड में हो सकती है दोगुनी मौतें, दुनिया में कुल 4.68 करोड़ मरीज

न्यूयॉर्क/लंदन/पेरिस। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने चेतावनी दी है कि ठंड के मौसम में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या महामारी की पहली लहर के मुकाबले दोगुनी हो सकती हैं। सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को काबू करने के लिए देश में दूसरी बार लॉकडाउन लागू करते हुए चार सप्ताह के लिए कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं।

यूनाइटेड किंगडम में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा है। यहां एक दिन में 20,000 से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि इस सर्दी में मौतों का आंकड़ा 80,000 को पार कर सकता है। कुल मरीजों की संख्या 10 लाख हो चुकी है। दूसरी ओर रूस में कोरोना के 18,257 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 4,796 मरीज मॉस्को में मिले हैं। पूरे देश में अब मरीजों की संख्या 16,55,038 पहुंच गई है।

प्रशासन के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 238 मरीजों की मौत हो गई। अब तक यहां 28,473 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। अब तक दुनिया में कोरोना के 4 करोड़ 68 साल 9 हजार 252 मामले सामने आ चुके हैं। 12 लाख 5 हजार 194 मौतें हो चुकी हैं। 3 करोड़ 37 लाख 53 हजार 770 लोग ठीक भी हो चुके हैं। उधर, साउथ कोरिया ने ऐलान किया है कि मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर जुमार्ना लगाया जाएगा। इस महीने के अंत तक यह नियम लागू हो जाएगा।

दूसरे देशों की तुलना में साउथ कोरिया में हालात बेहतर हैं। पिछले कुछ दिनों से रोज 100 मामले सामने आ रहे हैं। देश में अब तक 26 हजार 732 केस हैं और महज 468 मौतें हुई हैं। वहीं, चीन में रविवार को 24 नए केस सामने आए, जिसमें 21 विदेशों से आए लोग हैं। ये सभी लोग शिनजियांग में सामने आए। अफसरों ने कहा है कि काशगर समेत दो अन्य शहरों में दूसरे राउंड की टेस्टिंग शुरू की जा रही है।

एक 17 साल के फैक्ट्री वर्कर के पॉजिटिव मिलने के बाद 47.5 लाख टेस्ट किए गए, जिसमें ज्यादातर एसिम्प्टोमैटिक (जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं) पाए गए। उधर, हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर में जल्द ही हवाई यात्रा शुरू हो सकती है। हॉन्गकॉन्ग के मंत्री एडवर्ड याउ ने बताया कि नवंबर के मध्य तक उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। ट्रैवल एजेंसियां टिकटों की बिक्री शुरू कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...