back to top

बाराबंकी में फटा कोरोना बम, 54 की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

  • राजधानी में दो नये मामले, प्रदेश में मिले 341 और संक्रमित
  • संक्रमण के कुल मामले 5500 से ज्यादा, अब तक 138 की मौत
  • प्रवासियों के आने के बाद से बढे इन्फेक्शन के केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 54 मामले बाराबंकी से सामने आये हैं। दूसरे जिलों के हालत भी ज्यादा ठीक नहीं है। बाराबंकी के बाद संक्रमण के सबसे ज्यादा ताजा मामले अयोध्या में 19, जौनपुर में 17 और बस्ती, आजमगढ़ में 16-16 में पाए गए हैं। राजधानी लखनऊ में भी संक्रमण के दो नए मामले सामने आये हैं।

दो प्रवासी मजदूरों में वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें एक मुंबई व दूसरा अहमदाबाद शहर से लौटा है। यह दोनों मरीज गोसाईगंज के गंगागंज व बीकेटी के बेहटा के हैं। ऐसे में संबिधत इलाके की पुलिस के साथ-साथ सीएचसी को अलर्ट कर दिया गया है।

हालत अन्य जिलों में भी अच्छे नहीं हैं। सुल्तानपुर में 14, अलीगढ, सिद्धार्थ नगर, गाजीपुर, कौशाम्बी में 12-12, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, आंबेडकर नगर में 9-9 और महराजगंज में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। गुरुवार को प्रदेश के 75 जिलों से संक्रमण के 341 नए मामले सामने आये हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 5500 के पार हो गयी है।

अब तक कुल मरीजों की संख्या 5517 पहुंच गयी है। संक्रमण से गुरुवार को 11 और लोगों की मौत हो गयी। अब मरने वालों की संख्या बढ़ कर 138 हो गयी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिर्फ दो लोगों की मृत्यु हुई है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रोगियों की मृत्यु का कारण डेथ आॅडिट होने के बाद तय किया जायेगा।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेससवार्ता में कहा कि जब से अन्य राज्यों से भारी संख्या में प्रवासी श्रमिक व कामगार लौट रहे हैं, तब से संक्रमण के मामले भी ज्यादा सामने आ रहे हैं । उन्होंने बताया कि जब से प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के नमूने लेने शुरू किये हैं, मामलों की संख्या बढ रही है। प्रदेश के 71 जनपदों में 2,173 मामले एक्टिव हैं।

अब तक 3204 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। बुधवार को 5-5 सैम्पल के 772 और 10-10 सैम्पल के 65 पूल टेस्ट किए गए। जिसमें से कुल 178 पूल पॉजिटिव पाए गए। प्रसाद ने कहा कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से कॉल किया जा रहा है। अब तक कुल 26,512 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी है।

इनमें से 401 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है और 74 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 42 लोग उपचारित होकर घर चले गए हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा 5,42,543 प्रवासी कामगारों व श्रमिकों के घर पर जाकर सम्पर्क कर 46,142 लोगों का सैम्पल इकट्ठा किया गया, जिनमें 1,230 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 85,471 निगरानी समिति के माध्यम से 68,72,936 घरों में रह रहे 3,43,80,366 लोगों से सम्पर्क किया गया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...