back to top

कोरोना : दुनिया में 60.58 लाख संक्रमित, अब तक 27 लाख लोग ठीक हुए

वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक 60 लाख 58 हजार 25 लोग संक्रमित हैं। 26 लाख 82 हजार 254 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 67 हजार 365 हो गया है। दक्षिण कोरिया में तैनात दो अमेरिकी सैनिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को हाल में वहां तैनात किया गया था। दोनों सैनिक 27 मई को द.कोरिया के ओसान एयरबेस पहुंचे थे।

यहां एक कैंप हम्फ्रीज में उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है, जहां सैनिकों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, मिस्र में सरकार ने शनिवार से निजी ट्रांसपोर्ट और सरकारी आफिस में मास्क पहनने का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री मुस्तफा मडबॉली ने कहा कि उल्लंघन करने वालों पर जुमार्ना लगाया जाएगा। देश में अगले दो हफ्ते के लिए रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा।

यहां अब तक 879 लोगोंकी मौत हो चुकी है, जबकि 22 हजार 82 लोग संक्रमित हैं। उधर, रूस में 24 घंटे में 8952 संक्रमित मिले हैं और 181 लोगों की जान गई है। यहां संक्रमण के मामले 3.96 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस तीसरा सबसे संक्रमित देश है। इस बीच, तुर्की में दो महीने बाद मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। सरकार यहां मई महीने में लगातार प्रतिबंधों में राहत दे रही है।

देश में सैलून, मॉल और ब्यूटी पार्लरों को खोल दिए गए हैं। राष्ट्रपति रेजेप तैय्यप अर्दोआन ने कहा कि सोमवार से रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी, कैफे, समुद्र तट को खोल दिया जाएगा। वहीं, अमेरिका में 24 घंटे में 1225 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या एक लाख चार हजार 542 हो चुकी है। देश के सबसे संक्रमित राज्य न्यूयॉर्क को 8 जून से खोलना शुरू किया जाएगा।

गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शंस और मैन्युफैक्चरिंग खोले जाने के बाद लगभग चार लाख लोग काम पर जाएंगे। यहां बसों और ट्रेनों का हमेशा साफ किया जा रहा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम लोगों के लिए बिल्कुल सुरक्षित होगा। उधर, वॉशिंगटन में तीन महीने से जारी स्टे-ऐट-होम आॅर्डर 31 मई को हटा दिया जाएगा। वहीं, ब्राजील में 27 हजार 944 की जान जा चुकी है।

यह आंकड़ा स्पेन (27,121) से ज्यादा है। ब्राजील में एक दिन में 1,124 लोगों ने दम तोड़ा है। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां मरीजों की संख्या 4.68 लाख से ज्यादा है। वहीं, फ्रांस में 24 घंटे में 52 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 28,714 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक यहां 1 लाख 1 हजार 390 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

इनमें से 17,904 की हालत गंभीर है। 67,803 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं, अब तक 28,714 की मौत हुई है। उधर, जर्मनी में 24 घंटे में 738 नए मामले सामने हैं। संक्रमितों की संख्या 1 लाख 81 हजार 196 हो गई है। वहीं, एक दिन में 39 लोगों की मौत हुई है। देश में मृतकों की संख्या 8,489 हो चुकी है। वहीं, यहां 1 लाख 65 हजार लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, पेरू में 24 घंटे में संक्रमण के 6506 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 1 लाख 48 हजार 285 मामले मिल चुके हैं।

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...

कंगना रनोट ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?

मुंबई। स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार विवादित बयान दे रहीं कंगना रनोट ने अब बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है।...