back to top

कोरोना : दुनिया में 52 लाख संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक 52 लाख 9 हजार 860 लोग संक्रमित हैं। 20 लाख 92 हजार 757 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 34 हजार 878 हो गया। साऊथ कोरिया के इंचेन में 20 मई को स्कूल खुले थे। दो घंटे बाद ही इन्हें बंद करना पड़ा क्योंकि दो छात्र पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद लगभग हर छात्र की जांच की गई। ग्वाटेमाला में महामारी और गृहयुद्ध से लोग परेशान हैं। ये सड़कों पर सफेद झंडे लेकर खड़े हो जाते हैं। सफेद झंडे का मतलब है कि इन्हें भोजन चाहिए।

इंचेन प्रांत में 20 मई को स्कूल खुले थे। दो घंटे बाद ही इन्हें बंद करना पड़ा क्योंकि दो छात्र पॉजिटिव पाए गए थे। 972 छात्रों की जांच हुई। स्कूलों को सैनिटाइज किया गया। अब 25 मई से इन्हें फिर खोले जाने का ऐलान किया गया है। एजुकेशन मिनिस्ट्री ने कहा- संक्रमण स्थानीय स्तर पर न फैले। इसके लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। देश में कुल 11 हजार 142 मामले सामने आ चुके हैं। 264 लोगों की मौत हुई है।

ग्वाटेमाला में सिर्फ महामारी ही संकट नहीं है। लोग आंतरिक हिंसा की वजह से भी मारे जा रहे हैं। च्द गार्डियनज् के मुताबिक, अब यहां की सड़कों पर लोगों की कतारें दिख रही हैं। इनके हाथ में अलग-अलग रंग के झंडे रहते हैं। सफेद झंडे का मतलब लोग भूखे हैं, उन्हें खाना चाहिए। लाल झंडा दवाई की जरूरत बताता है। काले, पीले या नीले रंग का अर्थ है कि महिला, बच्चा या बुजुर्ग खतरे में हैं।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने शुक्रवार को विदेशी क्रूज के अपने जलक्षेत्र में प्रवेश पर रोक 17 सितंबर तक बढ़ा दी। 17 मार्च को सिडनी में रूबी प्रिंसेज क्रूज से संक्रमण फैला था। इसके बाद 100 से ज्यादा यात्रियों को लाने वाले किसी भी जहाज के ऑस्ट्रेलियाई समुद्री सीमा में आने पर रोक लगा दी गई थी। ये 31 मई को खत्म हो रही थी।

लेकिन, इसके पहले ही इसे 17 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित ओपेरा हाउस के पास लोग टहलते नजर आए। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में राहत दी है। कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटी ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा है कि वो इंसानों पर दूसरे चरण का ट्रायल जल्द शुरू करेगी।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...