back to top

कोरोना : दुनिया भर में 1.42 करोड़ मामले, अब तक 85 लाख लोगों की मौत

  • अमेरिका में दूसरे दिन भी 70 हजार मामले
  • दक्षिण अफ्रीका में क्वारैंटाइन का समय घटाया

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक एक करोड़ 42 लाख 16 हजार 235 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 84 लाख 89 हजार 20 ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 46 की जान जा चुकी है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा कि देश में संक्रमण के 2.5 करोड़ मामले हो सकते हैं, जबकि 3.5 करोड़ के संक्रमित होने का खतरा है। यह आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की नई रिपोर्ट पर आधारित है। देश में फिलहाल 2 लाख 71 हजार 606 संक्रमित हैं।

वहीं, हॉन्गकॉन्ग पुलिस ने शनिवार को मास्क पहनने के लिए कहने पर चाकू दिखाने वाले 47 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वह एक बस में बिना मास्क लगाए सफर कर रहा था। जब बस के कर्मचारियों ने उसे मास्क लगाने को कहा तो उसने चाकू निकालकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

वहीं, अमेरिका में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी 70 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां 71 हजार 600 मामले सामने आए। इससे पहले गुरुवार को यहां रिकार्ड 77 हजार 255 नए मामले सामने आए थे। बीते एक हफ्ते से यहां हर दिन 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 4 हजार से ज्यादा मौतें

उधर, दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को क्वारैंटाइन में रखने का समय 14 दिन से घटा कर 10 दिन कर दिया है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है और 4 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। इस बीच, अर्जेंटीना ने लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडेज ने शनिवार को इसका ऐलान किया। अब तक यहां 1 लाख 14 हजार 783 मामले आए हैं और 2 हजार 133 मौतें हुई हैं।

वहीं, ब्राजील में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 34 हजार 177 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख 46 हजार 328 हो गया और मृतकों की संख्या 77 हजार 851 हो गई है। इस बीच, रूस में 24 घंटे में 6 हजार नए मामले मिले हैं। ये मामले देश के 84 इलाकों में मिले हैं। इनमें से 1 हजार 522 ऐसे हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं मिले हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 7.65 लाख हो गई है।

RELATED ARTICLES

सोनम वांगचुक के अनशन का 20वां दिन, बोले- मैं किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूंगा

नयी दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे। उनकी अनिश्चितकालीन भूख...

भारत ने महिला विश्व कप के लिए भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया

नयी दिल्ली। भारत ने अगले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए महिला हॉकी टीम में भरोसेमंद खिलाड़ियों पर ही...

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...