back to top

गर्मियों में प्याज का करें सेवन, शरीर को मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

हेल्थ न्यूज। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस दौरान घर से बाहर निकलने में कड़ी धूप का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना पड़ता है। बचाव न करने पर आप बीमार भी पड़ सकते हैं। इसलिए इस मौसम में अपने खान पान का खास ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी से भरपूर फल और सब्जियां जैसे तरबूज, खीरा और दही खाए जाते हैं, जबकि मसालेदार और तला हुआ खानों से बचना चाहिए। ऐसे में इस मौसम में लोग सलाद के रुप प्याज का सेवन बहुत करते हैं। प्याज खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रहेंगे। आइये विस्तार से जानें —-

गर्मी में प्याज खाने के फायदे

गर्मियों में प्याज खाने से लू से बचा जा सकता है। दरअसल, प्याज की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है। गर्मी के मौसम में प्याज खाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और पसीना कम आता है।

पोषक तत्व : प्याज में सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, और विटामिन B और C जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। प्याज में ऐसे न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हीट स्ट्रोक से बचाव : गर्मियों में प्याज खाने से हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। गर्मी के मौसम में लू का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन कच्चा प्याज शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है और हीट स्ट्रोक से बचाव करता है।

ठंडक और ताजगी : प्याज की तासीर ठंडी होती है, और गर्मी में इसे खाने से यह नेचुरल तरीके से ठंडक प्रदान करता है। प्याज खाने से आप दिनभर ताजगी महसूस करते हैं और गर्मी से राहत मिलती है।

पाचन में सुधार : प्याज फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। गर्मियों में पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं, और प्याज का सेवन उन समस्याओं, जैसे कब्ज, से राहत दिला सकता है।

इम्युनिटी बूस्ट : प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे गर्मियों के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव संभव होता है।

RELATED ARTICLES

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...