back to top

मार्च तक पूरा होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण, अप्रैल में मोदी करेंगे उद्घाटन : योगी

गाजीपुर/आजमगढ़ (उप्र)। आठ फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि छह लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में इसका उद्घाटन करेंगे।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए पूर्वांचल के गाजीपुर और आजमगढ़ समेत संबंधित जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आम जन से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास की जो धारा बहाई है, उसी का परिणाम सामने है कि हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े हैं। योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद गाजीपुर के लोग तीन घंटे में लखनऊ और 10 घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कासिमाबाद तहसील के धरवारकला गांव में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रगति की समीक्षा करने के बाद जनता से बातचीत करते कहा, उत्तर प्रदेश में माफिया ने पूरे विकास की गति को अवरुद्घ कर दिया था। अब सरकार उनकी अवैध संपत्ति को जब्त कर उनकी कमर तोड़ रही है, जिससे विकास कार्यों को पूरी गति मिली है।

योगी ने दावा किया माफिया के विरुद्ध अभियान जोर-शोर से जारी रहेगा और उत्तर प्रदेश में माफिया को रहने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वह सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं का काम समय के भीतर पूरा कर उसका लाभ आमजन तक पहुंचाएं, जिससे लोगों को व्यवहारिक लाभ मिले। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से अपील की कि वह सरकार के जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे उत्तर प्रदेश की विकास वाली छवि लोगों के सामने आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव, गरीब किसान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार हर तरह से सक्रिय है।

आजमगढ़ से मिली खबर के अनुसार, मुबारकपुर क्षेत्र से होकर गुजर रहे निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का योगी आदित्यनाथ ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर ही बन रहे अंडरपास का भी निरीक्षण किया। इसके बाद यूपीडा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद एक्सप्रेस-वे पर ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि एक्सप्रेस-वे का निमार्ण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। मार्च 2021 तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा कि कोविड के बावजूद तीन साल की समय सीमा के अंदर ही एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित किया जा रहा है। विकास का यह मॉडल देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार साल पहले आजमगढ़ की छवि काफी खराब थी। यहां के लोगों को बाहर किराए पर कमरे नहीं मिल रहे थे, लेकिन चार वर्ष बाद स्थित बदल गई है और अब आजमगढ़ विकास का मॉडल बन रहा है।

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी थी। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, करीब 340 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस वे लखनऊ से बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और मऊ जिलों से होते हुए गाजीपुर तक बन रहा है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...