back to top

पूर्वांचल, बुन्देलखंड व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू

-सोशल डिस्टिेंसिंग का पूर्णतया पालन करने के निर्देश

-सभी मजदूरों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए गए निर्देश के क्रम में पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य 20 अप्रैल से पुन: शुरू कर दिया गया है।

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सम्बन्धित जिले के जिलाधिकारियों को इस बात की सूचना दे दी गयी है। लखनऊ शहर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कांट्रेक्टर पीआईयू के दफ्तर खुल चुके हैं तथा निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे हुए कुल मजदूरों की संख्या औसत रूप से 10,000 है, जिसमें से वर्तमान में 4,835 मजदूर इस समय 8 पैकेजों में मौजूद हैं।

अवस्थी ने बताया कि सभी कॉन्ट्रेक्टर्स को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा उनके बीच सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन कराना सुनिश्चित करें। अवस्थी ने बताया कि लॉक डाउन से पूर्व 42 प्रतिशत से अधिक भौतिक कार्य पूर्ण कर लिया गया था। अब शेष कार्य को त्वरित गति से पूर्ण कराया जाएगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731 लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (ग्राम-चांदसराय) से प्रारम्भ होकर बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ होते हुए गाजीपुर (ग्राम-हैदरिया) में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर समाप्त होता है। इस एक्सप्रेस-वे की कुल लम्बाई 340.824 किमी है।

इसके साथ ही, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के सभी 6 पैकेजों में से तीन पैकेजों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जो कि क्रमश: पैकेज-1 (चित्रकूटए बांदा), पैकेज-3 (हमीरपुर), पैकेज-6 (औरैया, इटावा) है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे हुए कुल मजदूरों की संख्या औसत रूप से 6,000 है, जिसमें से 2,150 मजदूर वर्तमान में मौजूद हैं, जिनके माध्यम से कार्य कराया जाना है। सभी जिलों में कांट्रैक्टर, पीआईयू व अथॉरिटी इंजीनियर के दफ्तर भी खुल चुके हैं तथा निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है।

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे चित्रकूट में भरतकूप के पास से प्रारम्भ होकर बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, औरैया होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-91 (इटावा, बेवर मार्ग) से लगभग 16 किमी पूर्व कुदरैल गांव के पास समाप्त होगा। यह एक्सप्रेस-वे 4-लेन चौड़ा (6 लेन में विस्तारणीय) होगा। इस एक्सप्रेस-वे की लम्बाई 296.07 किमी है।
इसके साथ ही, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इस एक्सप्रेस-वे के पैकेज-1 (गोरखपुर और संतकबीरनगर) में निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इन जिलों में कांट्रेक्टर, पीआईयू व अथॉरिटी इंजीनियर के दफ्तर भी खुल चुके हैं। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए कुल 488 मजदूर मौके पर उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से निर्माण कार्य की शुरूआत की गयी है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर बाईपास (एनएच-27) ग्राम जैतपुर के पास से प्रारम्भ होकर गोरखपुर, संतकबीरनगर, अम्बेडकरनगर होते हुए आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चैनेज 190$855 पर समाप्त होगा। यह एक्सप्रेस-वे 4 लेन चौड़ा (6 लेन में विस्तारणीय) होगा। इस एक्सप्रेस-वे की लम्बाई 91.35 किमी है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...