back to top

कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना छलावा: योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना को छलावा करार देते हुए मंगलवार को कहा कि राम मंदिर की राह में कांग्रेस सपा बसपा सबसे बड़ी बाधा हैं। योगी ने यहां विजय संकल्प रैली में कहा, पहले भी कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था … 72 हजार रूपए की न्यूनतम आय सिर्फ छलावा है।

राम मंदिर की राह में यह महामिलावट यानी कांग्रेस

राम मंदिर पर योगी बोले, राम मंदिर की राह में यह महामिलावट यानी कांग्रेस, सपा और बसपा सबसे बड़ी बाधा हैं। कांग्रेस ने वकीलों की फौज खड़ी कर रखी है ताकि फैसला जल्दी ना आने पाए। उन्होंने कोई नाम लिए बगैर कहा कि एक परिवार है, जो चुनाव करीब आने के साथ ही भगवान राम को याद करना शुरू कर देता है। वे मंदिर में पूजा के लिए ऐसे बैठते हैं मानो नमाज पढ़ रहे हों। लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को अपने गले से उतारी हुई माला पहना देना संस्कार न होने का उदाहरण है। कांग्रेस पर निशाना जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है जबकि हम गोला दागकर उनका सफाया करते हैं।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार

मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में केवल 83 हजार मकान बनाए गए जबकि भाजपा सरकार के दो वर्ष में ही 23 लाख 82 हजार मकान बनाकर जरूरतमंदों को दिए गए। हमने जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया क्योंकि हमारे लिए देश के सभी गरीब बराबर हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से गोरखपुर में एम्स का निर्माण हो रहा है और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण 26 साल से बंद पड़ी उर्वरक इकाई को भाजपा सरकार ने पुन: चालू कराया । उन्होंने कहा कि इसी तरह पिपराइच चीनी मिल सपाबसपा के भ्रष्टाचार का उदाहरण है लेकिन अब वहां एक नई चीनी मिल चालू हुई है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...