back to top

किसानों को जमीन से बेदखल किए जाने पर कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित जलालपुर गांव में प्रशासन द्वारा किसानों को उनकी जमीन से कथित तौर पर बेदखल किए जाने को विपक्षी कांग्रेस ने अमानवीय और असंवैधानिक करार देते हुए इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार की तरफ से मंगलवार को मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि बख्शी का तालाब क्षेत्र के जलालपुर गांव में कई गरीब, दलित किसान परिवार अपनी जमीन पर खेती कर जीविका चलाते हैं। मगर कुछ सप्ताह पहले प्रशासन ने वहां खेतों पर जेसीबी वाहन चलवा कर खेतों की हदबंदी तोड़ दी और किसानों को खेती करने से रोक दिया।

उन्होंने पत्र में कहा कि जब किसानों ने इसका विरोध किया तो प्रशासन ने बताया कि यह जमीन तालाब की है और यहां खेती करना अवैध है, जबकि किसानों के पास उस जमीन के दस्तावेज भी मौजूद हैं। वे किसान वहां पिछले कई पीढय़िों से खेती कर रहे हैं। कुमार ने कहा कि इसी से सटे हुए क्षेत्र में दबंगों को जमीन के पट्टे भी दिए गए हैं और कार्वाई के नाम पर गरीब किसानों को परेशान किया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा किसानों को बिना कोई नोटिस दिए अचानक खेत पर पहुंचकर उन्हें बेदखल किया जाना अमानवीय और असंवैधानिक है और कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है। कांग्रेस नेता ने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह इस मामले को गंभीरता से लें ताकि गरीब किसानों की रोजी रोटी पर कोई संकट ना आए।

उन्होंने पत्र के साथ कई किसानों द्वारा हस्ताक्षरित एक खत भी संलग्न किया है जिसमें बताया गया है कि गत एक जुलाई को तहसील प्रशासन के एक दल ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर उनके खेतों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसके लिए उन्हें पहले से कोई सूचना या नोटिस नहीं दी गई थी।

पत्र में किसानों ने आरोप लगाया कि जब वे इस कार्रवाई का कारण पूछने के लिए गए तो उन्हें धमका कर भगा दिया गया और खेतों पर लगी बोरिंग और इंजन इत्यादि को जबरन हटा कर खेतों की मेड़ तोड़ डाली गई।

पत्र में किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने पर किसानों को फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी भी दी गई है। किसानों ने सरकार से इस मामले की जांच करा कर न्याय दिलाने की मांग की है। इस बीच, बख्शी का तालाब तहसील के उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक तालाब की जमीन पर खेती नहीं की जा सकती। कुमार ने कहा किसानों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं किया जाएगा। वे अपनी खतौनी तथा अन्य दस्तावेज पेश करें। अगर वह सही होंगे तो उन्हें खेती की इजाजत दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...