back to top

नीट मामला दबाने के लिए PM और शिक्षा मंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह द्वारा संसद की एक समिति के समक्ष की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में हुई ‘धांधली’ को दबाने का प्रयास हो रहा है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि देश के लाखों युवाओं के लिए एनटीए अब ‘नेशनल ट्रॉमा एजेंसी’ बन चुका है।एनटीए और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी बृहस्पतिवार को संसद की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति के सामने पेश हुए थे। सूत्रों के अनुसार, जब समिति के कई सदस्यों ने सवाल किया कि नीट-यूजी परीक्षा का पेपर कैसे लीक हुआ, तो एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने उन्हें बताया कि परीक्षा का कोई पेपर उनके सिस्टम के माध्यम से लीक नहीं हुआ।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘2018 में एनटीए के गठन के बाद से मोदी सरकार और उसका तंत्र एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और धोखाधड़ी की सच्चाई को दबाने के लिए पेपर लीक माफिया के साथ मिलीभगत कर रहा है। आज हमें खबरों से पता चला है कि एनटीए महानिदेशक ने कल एक संसदीय समिति के सामने दावा किया था कि नीट-यूजी 2026 परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था।रमेश के अनुसार, यदि यह सच है, तो यह बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली बेईमानी है क्योंकि यह स्पष्ट है कि एक ‘गेस पेपर’, जिसमें असल परीक्षा में आए दर्जनों सवाल शामिल थे, परीक्षा की तारीख से काफी पहले छात्रों के पास था।

रमेश ने सवाल किया, ‘अगर यह लीक नहीं है, तो फिर क्या है? मोदी सरकार अब इसे नकारने की कोशिश क्यों कर रही है?उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार इससे पहले भी नीट-यूजी 2024 में सामने आई व्यापक अनियमितताओं को दबाने की कोशिश कर चुकी है। यदि उस समय सच्चाई स्वीकार कर कार्रवाई की गई होती, तो शायद नीट 2026 की यह त्रासदी टाली जा सकती थी।उनके मुताबिक, धोखाधड़ी से कथित तौर पर संबद्ध जिन केंद्रों की खबरें 2024 में सामने आई थीं, वे ही 2026 के इस घोटाले में भी सामने आए हैं, जैसे कि राजस्थान का सीकर है।

रमेश ने कहा, ‘परेशान करने वाली घटनाओं की कड़ी में सीबीआई ने 2024 की यूजीसी नेट परीक्षा में किसी भी अनियमितता से इनकार करते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी, जबकि उस परीक्षा को उसी समय एनटीए द्वारा रद्द किया गया था। जब दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई से उसकी क्लोजर रिपोर्ट पर लिखित स्पष्टीकरण मांगा, तो सीबीआई ने और समय मांग लिया।उनका कहना है, अदालत ने भले ही इस देरी पर सीबीआई को फटकार लगाई हो, लेकिन उसके रवैये से नीट जांच में न्याय सुनिश्चित करने की उसकी मंशा पर कोई भरोसा नहीं पैदा होता।

कांग्रेस नेता ने दावा किया,देश के लाखों युवाओं के लिए एनटीए अब ‘नेशनल ट्रॉमा एजेंसी’ बन चुका है। सीबीएसई, एनसीईआरटी और शिक्षा मंत्रालय के अन्य संस्थान, जिनमें केंद्रीय विश्वविद्यालय भी शामिल हैं, कोई बेहतर स्थिति में नहीं हैं। शिक्षा मंत्री ऐसे तंत्र की अगुवाई कर रहे हैं, जहां पेशेवर उत्कृष्टता की कोई कद्र नहीं है और वैचारिक नजदीकी को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।रमेश ने कहा, ‘इस भयानक त्रासदी और उसे लगातार दबाने की कोशिशों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दोनों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’

RELATED ARTICLES

रिश्वत लेते हुए लगे हाथों धरे गए डॉक्टर एवं बाबू

ललितपुर। जनपद ललितपुर में इन दिनों एंटी करप्शन टीम द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है जिससे भ्रष्टाचारियों में जबरदस्त...

पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एलएसजी पर बड़ी जीत की जरूरत

लखनऊ। लगातार छह मैच में हार से आहत पंजाब किंग्स की टीम को इस निराशा को भुलाकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में...

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने डब्ल्यूएफआई को फटकार लगाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मशहूर महिला पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ‘अयोग्य’ घोषित करने के फैसले...

रिश्वत लेते हुए लगे हाथों धरे गए डॉक्टर एवं बाबू

ललितपुर। जनपद ललितपुर में इन दिनों एंटी करप्शन टीम द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है जिससे भ्रष्टाचारियों में जबरदस्त...

पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एलएसजी पर बड़ी जीत की जरूरत

लखनऊ। लगातार छह मैच में हार से आहत पंजाब किंग्स की टीम को इस निराशा को भुलाकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में...

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने डब्ल्यूएफआई को फटकार लगाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मशहूर महिला पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ‘अयोग्य’ घोषित करने के फैसले...

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव का किया एलान, 18 जून को होगा मतदान

नयी दिल्ली। देश के संसदीय गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की खाली हो रही...

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक्स अकाउंट पर भारत में प्रतिबंध, इंस्टाग्राम पर भी कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली। देश में तेज़ी से वायरल हो रहे सोशल मीडिया अकाउंट ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को सरकार के निर्देश पर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व...

अमेरिका जा रही एयर फ्रांस की उड़ान इबोला यात्रा प्रतिबंधों के कारण मॉन्ट्रियल मोड़ी गई

टोरंटो। कांगो के एक यात्री को इबोला प्रकोप से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों के बीच पेरिस में ‘गलती से’ विमान में सवार होने देने के...