back to top

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और उसके परिणामस्वरूप महंगाई में वृद्धि के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक ललन कुमार ने बताया कि पार्टी विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और उसकी वजह से महंगाई में हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विधानभवन की तरफ बढ़ रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार तेल के दाम लगातार बढ़ाकर लॉकडाउन के कारण पहले से ही बेहाल आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है। पिछले 21 दिनों में डीजल पेट्रोल के दाम 10-12 रुपए बढ़े हैं। ये दाम फौरन वापस लिए जाएं और पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के तहत लाया जाए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार शायद यह भूल रही है कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढऩे से सिर्फ आम आदमी ही नहीं परेशान है, बल्कि पूरी आर्थिक गतिविधियां डगमगा रही हैं। तेल के दाम बढ़ने से ढुलाई महंगी हो गई है, नतीजतन रोजर्मा की जरूरत की हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। कुमार ने कहा कि जनता मोदी सरकार से त्रस्त हो चुकी है और समय आने पर वह उसे सबक सिखाएगी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...