back to top

उप्र में जड़े मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने अपनाई ये रणनीति  

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अगले कुछ वर्षों में मतदाता बनने जा रहे किशोरों के लिए ‘मैं युवा हूं और मेरा भी एक सपना है’ शीर्षक से रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की। यहां केपी इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में ज्यादातर प्रश्न राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू की उपलब्धियों से संबंधित थे। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 8 से 12 तक के छात्र छात्राएं शामिल हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में यह प्रतियोगिता आयोजित कराई गई है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। परीक्षा में ओएमआर शीट पर कुल 60 प्रश्न पूछे गए जिनमें प्रत्एक प्रश्न के सामने सही उत्तर पर निशान लगाने के लिए चार विकल्प दिए गए थे। इस परीक्षा में 35-36 प्रश्न राजीव गांधी से जुड़े थे और करीब 10-12 प्रश्न कांग्रेस पार्टी, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल से जुड़े थे।

 

दिलचस्प है कि इस प्रश्न पत्र में एक सवाल भाजपा से भी जुड़ा था और वह सवाल था कि मानवीय मूल्य को सराहते हुए यह वक्तव्य किस भाजपा नेता ने दिया था, अगर मैं जिंदा हूं तो राजीव गांधी की वजह से। एक घंटे की परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी दिया गया जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू और प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक सचिन नाईक के हस्ताक्षर हैं। जीजीआईसी की कक्षा 8 की छात्रा मल्लिका पांडेय ने बताया, परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या इतनी अधिक थी कि आधे लोगों को जमीन और सीढ़ियों पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। सामान्य ज्ञान के नाम पर राजीव गांधी, इंदिरा गांधी पर सवाल भरे पड़े थे। जीआईसी के कक्षा आठ के छात्र रोहित पाल ने बताया कि प्रश्न पत्र में राजीव गांधी के बारे में पूछा गया था जैसे उन्होंने कौन-कौन सी योजनाएं चलाईं।

 

कुछ प्रश्न सामान्य ज्ञान के भी थे जैसे इसरो का गठन कब हुआ। शिवकुटी स्थित एसएमपीपीएस स्कूल की कक्षा 10 की एक छात्रा ने बताया कि हर क्लास में बच्चे जमीन पर बैठे थे, सीढय़िों पर बैठे थे। बिना मतलब का एक्जाम था यह। किसी को इसका फायदा नहीं होने वाला। मेरे हिसाब से यह जनरल नॉलेज नहीं था क्योंकि जनरल नॉलेज में किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं पूछा जाता, बल्कि अलग अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह पूछे जाने पर कि इस प्रतियोगिता में जीतने पर क्या पुरस्कार मिलेगा, एक छात्रा ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के तहत लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार के तहत मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार के तहत साइकिल दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...