back to top

कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम लीग पर वायरस होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिए अगर ये जीत गए तो क्या होगा? योगी ने एक ट्वीट में कहा मुस्लिम लीग एक वायरस है।

जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वह बच नहीं सकता

एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वह बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिए अगर ये जीत गए तो क्या होगा? ये वायरस पूरे देश में फैल जाएगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में भी कहा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिलकर लड़ा था, फिर ए मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया।

आज फिर वही खतरा मंडरा रहा है

आज फिर वही खतरा मंडरा रहा है। हरे झण्डे फिर लहर रहे हैं। कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिए। मालूम हो कि योगी ने गुरुवार को बिजनौर में आयोजित जनसभा में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से मुस्लिम लीग के साथ मिलकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं और सभी जानते हैं कि देश के बंटवारे में मुस्लिम लीग की क्या भूमिका था।

RELATED ARTICLES

विभिन्न क्षेत्रों में जॉर्डन के साथ सहयोग का सार्थक विस्तार हुआ है : PM मोदी

अम्मान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जॉर्डन की अपनी यात्रा के ठोस नतीजों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन,...

कर्नाटक में 2023-24 से अब तक 2,800 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या: कृषि मंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने राज्य विधानसभा में कहा कि 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 2,809 किसानों ने आत्महत्या...

न्यायालय जांच समिति गठित करने को चुनौती देने वाली न्यायमूर्ति वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए राजी

नयी दिल्ली।उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की उस याचिका पर सुनवाई करने पर सोमवार को सहमति जताई जिसमें...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...