back to top

आमिर खान के कुछ कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मंगलवार को बताया कि उनके कुछ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता ने बताया कि वह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी मां की जांच रिपोर्ट अभी आनी शेष है। खान ने एक बयान में कहा, आपको सूचित किया जाता कि मेरे कुछ कर्मचारियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्हें तत्काल पृथक कर दिया गया है और बीएमसी अधिकारियों ने उनको अस्पताल में ले जाने में बेहद तेजी दिखाई। उनका इतना अच्छा ध्यान रखने और पूरी सोसाइटी को संक्रमण मुक्त करने के लिए मैं बीएमसी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा, बाकी हम सबकी भी जांच हुई और रिपोर्ट निगेटिव आई। अब मैं अपनी मां को जांच के लिए ले जा रहा हूं।

सिर्फ उन्हीं की जांच शेष है। दुआ करें कि उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आए। दंगल अभिनेता ने कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों को भी परिवार और कर्मियों का जांच के दौरान ध्यान रखने के लिए शुक्रिया अदा किया। वहीं, खान अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। यह फिल्म टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रिमेक है।

RELATED ARTICLES

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...