back to top

पखवाड़ा दिवस के दूसरे दिन बोले सीएम योगी- रक्तदान महादान है, इसके लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इस महादान के प्रति लोग स्वत: स्फूर्त भावना से आगे आएं, इसके लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जारी सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड बैंक में रक्तदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान शिविर की शुरुआत की और रक्तदान करने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाया।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, रक्तदान कर रक्त की कमी या रक्त विकार से ग्रसित लोगों की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त के अलग-अलग तत्वों से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

जानकारी के अभाव में अब भी बहुत से लोग रक्तदान के लिए आगे नहीं आते, जबकि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से कोई दिक्कत नहीं होती। स्वैच्छिक रक्तदान कम होने पर पेशेवर लोग जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने लगते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा, समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर पेशेवरों को रोका जा सकता है। निश्चित अंतराल के बाद प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को पीड़ित मानवता की मदद के लिए रक्तदान करना ही चाहिए। योगी ने कहा, 2005 में गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ब्लड बैंक की स्थापना हुई थी। तब ब्लड सेपरेटर (रक्त के तत्वों को अलग करने की प्रक्रिया) की व्यवस्था नहीं थी। अब ब्लड सेपरेटर होने से जरूरत के अनुसार प्लेटलेट्स, प्लाज्मा आदि अलग-अलग कर रोगियों को उपलब्ध हो रहा है। इससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है।

यह खबर पढ़े- गणेश उत्सव : झूलेलाल वाटिका में 12 हजार वर्ग फुट में बन रहा पंडाल

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...