back to top

बाल दिवस पर बच्चों से मिले सीएम योगी, उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने आए ताइक्वांडो प्रशिक्षु बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

ताइक्वांडो सीखने वाले इन बच्चों ने मुख्यमंत्री को तोहफे में गुलाब दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। एक सरकारी बयान के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह दिग्विजयनाथ ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के बच्चे उनसे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों ने एक-एक कर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके ताइक्वांडो प्रशिक्षण और पढ़ाई को लेकर बातचीत की और खूब सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

बाल दिवस पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक संदेश पोस्ट कर बाल हित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, राष्ट्र की आशा, आकांक्षा और उन्नति के आधार, सभी प्रिय बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी सरकार बच्चों को संस्कारित शिक्षा, सुरक्षा और उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनके समग्र विकास के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...