back to top

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं, कहा- समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी को आश्वस्त किया कि सरकार जनता की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने एक एक कर सभी लोगों से मुलाकात की, उनकी बात सुनी और उनके प्रार्थना पत्र लेकर इस निर्देश के साथ अधिकारियों को दिए कि वे इनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टि परक निस्तारण सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने सभी को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके रहते किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है और सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें, और इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

योगी ने लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को मुख्यमंत्री योगी ने आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट भेंट की।

यह खबर भी पढ़े— भाजपा सांसद रमेश बिन्द को धमकी भरा कॉल, भदोही आने पर जान से मारने की मिली धमकी

RELATED ARTICLES

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...