back to top

CM योगी ने जापान की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का दिया न्योता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए बुधवार को आमंत्रित किया। राज्य सरकार की ओर से लखनऊ में जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जापान की राजधानी तोक्यो में उत्तर प्रदेश निवेश रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य, भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। इसने पिछले नौ वर्ष में अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले नौ वर्ष में एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डे बना बुनियादी ढांचे को अभूतपूर्व गति दी गई। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। आदित्यनाथ ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश की देश की खेती योज्ञ भूमि में केवल 11 प्रतिशत हिस्सेदारी होने के बावजूद भारत के खाद्यान्न उत्पादन में 21 प्रतिशत का योगदान देता है।

इसे भारत की फूड बास्केट होने का गौरव प्राप्त हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने खाद्य प्रसंस्करण, भंडारण एवं लॉजिस्टिक में व्याप्त अवसरों का उल्लेख किया और जापानी कंपनियों को खेत से बाजार तक मूल्य संवर्धन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के व्यापक जल संसाधनों का भी जिक्र किया और कहा कि मीठे पानी के भंडार खेती के साथ-साथ हरित हाइड्रोजन और पंप स्टोरेज परियोजना जैसे उभरते क्षेत्रों को भी मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की 56 प्रतिशत आबादी काम करने वाले लोगों की है। इसलिए यह राज्य सभी क्षेत्र में कार्य कुशल और किफायती श्रम शक्ति से युक्त भी है। एक्सप्रेसवे के किनारे 27 औद्योगिक पार्क बनाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने जापान के कारोबारियों को निजी औद्योगिक पार्क परियोजनाओं में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने हवाई संपर्क में बड़े सुधारों की बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 16 घरेलू और चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चालू हैं। वहीं जल्द शुरू होने वाला नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। मुख्यमंत्री ने भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों पर कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान राम का जन्मस्थान है और कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती एवं कुशीनगर जैसे प्रमुख बौद्ध स्थलों का घर है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रामायण और बौद्ध सर्किट जैसी पहल की जा रही हैं। आदित्यनाथ की यह पहली जापान यात्रा है। इसका मकसद रणनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को गहरा करने और उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में पेश करना है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...