back to top

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को भू माफियाओं को कड़ा सबक सिखाने के दिए निर्देश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अधिकारियों को शनिवार को निर्देश दिया। प्रदेश सरकार ने एक बयान में बताया कि गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में एक महिला की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया।

महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि खराब माली हालत की वजह से उसके पास स्थायी मकान नहीं है और एक बाहुबली व्यक्ति ने उसकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। महिला की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जमीन को अवैध कब्जे से जल्द से जल्द मुक्त कराने का निर्देश दिया।

आदित्यनाथ ने महिला से कहा,आप चिंता ना करें, ना केवल वह जमीन खाली कराई जाएगी, बल्किन उस पर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक स्थायी मकान का भी निर्माण कराया जाएगा। भूमि अतिक्रमण से जुड़ी सभी शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराएं और भू-माफिया समेत दोषियों को कड़ा सबक सिखाएं।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन के दौरान करीब 300 लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान किया जाएगा और जिन लोगों के पास मकान नहीं हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कुछ लोग गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए वित्तीय सहायता मांगने हेतु भी इस जनता दर्शन में आए। आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें मुख्यमंत्री कोष से पूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इलाज खर्च का आकलन पत्र तेजी से तैयार कर उसे सरकार के पास भेजने का निर्देश दिया ताकि आवश्यक राशि जारी की जा सके। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ जनता दर्शन में आए बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दीं और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

RELATED ARTICLES

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...