back to top

पूर्वी लद्दाख में चीन-भारत सीमा के पास दिखे चीनी हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच गैर निर्धारित सीमा के निकट चीन के हेलीकॉप्टरों को उड़ान भरते देखा गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह क्षेत्र में पैंगोंग झील के निकट दोनों पक्षों के लगभग 250 सैनिकों के बीच तीखी झड़प हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि गत मंगलवार की शाम को सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद क्षेत्र के हालात तनावपूर्ण बने रहे। स्थानीय कमांडरों के बीच बातचीत के बाद अगले दिन दोनों पक्ष गतिरोध समाप्त करने पर सहमत को गए। सूत्रों ने बताया कि चीनी सैन्य हेलीकॉप्टरों को कुछ मौकों पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट उड़ान भरते हुए देखा गया। इसके बाद भारतीय वायुसेना के एसयू-30 लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी।

हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि क्या एसयू-30 लड़ाकू विमानों ने क्षेत्र में झड़प और चीन के आक्रामक तेवर के मद्देनजर उड़ान भरी थी या किसी अन्य कारण से। सूत्रों ने बताया कि चीनी सैन्य हेलीकॉप्टरों ने सीमा के चीन की तरफ नियमित तौर पर उड़ान भरी जबकि भारतीय सेना के हेलीकॉप्टरों ने भी क्षेत्र में उड़ान भरी। पांच मई की देर शाम पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प तथा पथराव हुआ जिसमें दोनों ओर से कुछ सैनिक घायल हुए थे।

दोनों देशों के सैनिकों के बीच इस तरह की घटना पैंगोंग झील के पास अगस्त 2017 में हुई थी। उसके बाद यह ऐसी पहली घटना है। सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में करीब 150 भारतीय और चीनी सैन्य कर्मियों के बीच नाकू ला र्दे के पास झड़प हुई थी जिसमें दोनों ओर के कम से कम 10 सैनिकों को चोटें आईं थी। भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2017 में डोकलाम ट्राई जंक्शन के पास 73 दिन तक गतिरोध कायम रहा था। उस घटना से दोनों परमाणु सम्पन्न देशों के बीच युद्घ की आशंकाएं भी उत्पन्न हो गई थीं।

भारत-चीन सीमा विवाद 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर है। यह दोनों देशों के बीच अघोषित सीमा है। चीन का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा है जबकि भारत इसका खंडन करता आया है। दोनों पक्षों का कहना है कि सीमा मुद्दे का हल होने तक सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना जरूरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने डोकलाम गतिरोध के कुछ महीनों बाद अप्रैल 2018 में चीनी शहर वुहान में पहली अनौपचारिक वार्ता की थी। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने निर्णय किया था कि वे अपनी सेनाओं को संवाद मजबूत करने के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन जारी करेंगे जिससे उनमें विश्वास और समझ का निर्माण हो सके। मोदी और शी के बीच दूसरा अनौपचारिक शिखर सम्मेलन पिछले साल अक्टूबर में चेन्नई के पास मामल्लापुरम में हुआ था जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक व्यापक बनाने पर जोर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में 70 देशों के राजनयिकों ने किया पौधारोपण

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए 'सेवा पखवाड़ा' के तहत, दिल्ली में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

अमित शाह से मिलने होटल पहुंचे नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को उस समय सभी को चौंका दिया जब वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने...

जीएसटी सुधारों से उप्र को सबसे ज्यादा फायदा, यह प्रधानमंत्री का देश को दिवाली का तोहफा: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल ही में घोषित जीएसटी सुधारों का सबसे बड़ा लाभार्थी उत्तर प्रदेश होगा। उन्होंने राज्य...

Most Popular

महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत

बुलढाणा (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मलकापुर के पास गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाइवे पर एक कार और ट्रक...

अमित शाह से मिलने होटल पहुंचे नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को उस समय सभी को चौंका दिया जब वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने...

जीएसटी सुधारों से उप्र को सबसे ज्यादा फायदा, यह प्रधानमंत्री का देश को दिवाली का तोहफा: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल ही में घोषित जीएसटी सुधारों का सबसे बड़ा लाभार्थी उत्तर प्रदेश होगा। उन्होंने राज्य...

बिहार सरकार बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देगी: सीएम

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार स्नातक उत्तीर्ण प्रदेश के युवक-युवतियों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता...

यूपी में 16 IPS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों...

भाजपा के 72 वर्षीय नेता अनिल विज ने एक्स पर अपने परिचय से मंत्री शब्द हटाया

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे अनिल विज ने सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक्स पर अपने...

बिहार : अमित शाह रोहतास और बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

पटना । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को रोहतास और बेगूसराय जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ...

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने आक्रामकता के खिलाफ संयुक्त रक्षा के लिए किया समझौता

इस्लामाबाद । पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार उनमें से किसी भी देश...