back to top

चीन ने अमेरिका को दिया झटका, अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाने का किया एलान

बीजिंग। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अमेरिका के खिलाफ कई उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगा रहा है। साथ ही उसने अमेरिकी सर्च इंजन गूगल की जांच सहित अन्य व्यापार संबंधी उपायों की भी घोषणा की है। सरकार ने कहा, वह कोयला तथा तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) उत्पादों पर 15 प्रतिशत शुल्क लागू करेगी। साथ ही कच्चे तेल, कृषि मशीनरी, बड़ी कारों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।

बयान में कहा गया, अमेरिका की एकतरफा शुल्क वृद्धि विश्व व्यापार संगठन के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। यह अपनी समस्याओं को हल करने में कोई मदद नहीं करेगा, बल्कि यह चीन तथा अमेरिका के बीच सामान्य आर्थिक व व्यापार सहयोग को नुकसान पहुंचाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन पर लगाया गया 10 प्रतिशत शुल्क मंगलवार से लागू हो गए। हालांकि ट्रंप ने अगले कुछ दिन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत करने की योजना बनाई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर कड़े शुल्क लगाने संबंधी एक आदेश पर शनिवार को हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने दावा किया था कि ये शुल्क अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। हालांकि, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के साथ अलग-अलग वार्ताओं में ट्रंप ने दोनों देशों पर शुल्क लगाए जाने के फैसले के क्रियान्वयन पर कम से कम एक महीने के लिए रोक लगाने पर सहमति जतायी है।

इस बीच, चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन ने मंगलवार को कहा कि वह गूगल के खिलाफ विश्वास विरोधी (एंटीट्रस्ट) कानूनों के उल्लंघन के संदेह में जांच कर रहा है। हालांकि, इसमें किसी शुल्क का विशेष रूप से उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन यह घोषणा ट्रंप के 10 प्रतिशत शुल्क लागू होने के कुछ ही मिनट बाद की गई है।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन

चंडीगढ़। ओलंपिक हॉकी पदक विजेता गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का यहां जीरकपुर में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84...

चेन्नई सुपर किंग्स लय हासिल करने की कोशिश में, गुजरात की नजर वापसी पर

चेन्नई । पिछले कुछ मैचों शानदार प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ यहां होने वाले...