back to top

बाल दिवस: SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन

उन्नाव/मीरकापुर। बाल दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर में बाल मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की मुस्कान, ऊर्जा और विविध प्रतियोगिताओं से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात:कालीन सभा से हुई, जिसका संचालन विद्यालय की मुख्य प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी, प्रिंसिपल अलका निगम व शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने किया।

प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व और बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार शिक्षा, संस्कार और अनुकूल वातावरण है। उन्होंने कहा कि खेल, कला, साहित्य और शैक्षणिक गतिविधियों का संतुलन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नींव है।

प्रिंसिपल अलका निगम ने विद्यार्थियों को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसे निखारने के अवसर प्रदान करना है। प्रिंसिपल ने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने सपनों की ओर निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उनके संबोधन के बाद बच्चों ने अपने मनमोहक प्रदर्शन से बाल दिवस में रंग भर दिए।

Children's Day: Children of SPS Inter College performed well in competitions
Children’s Day: Children of SPS Inter College performed well in competitions

इस दौरान बच्चों के लिए रंगोली, शतरंज, गायन, खो-खो, दौड़ प्रतियोगिता और अन्य खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिसमें विजयी बच्चों को प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी व प्रिंसिपल अलका निगम के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षिकों ने खान पान के स्टॉल लगाए। बाल मेले में आये बच्चों ने व्यंजनों का स्वाद लिया। वहीं इस अवसर पर स्कूल की मुख्य प्रबंधक डॉ. अर्चना वाजपेयी, प्रिंसिपल अलका निगम, क्षमा तिवारी, आशीष कुमार, विनीता श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, सरनजीत सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, दीपाली पांडे, वैष्णवी शुक्ला, इशिता श्रीवास्तव, शालिनी दुबे, नीरज शुक्ला, प्राची गुप्ता, वेदिका गुप्ता, रूबीना, कर्ण यादव, प्रिया वाजपेई व अन्य शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

सीएम योगी बोले- भारत और जापान साथ आएंगे तो दोनों देशों के बच्‍चों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत और जापान की ताकतें साथ आएंगी तो दोनों देशों के बच्‍चों के बेहतर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...