back to top

नववर्ष में उप्र समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भरोसा जताया कि राज्य 2026 में समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। विपक्षी दलों के नेता मायावती और अखिलेश यादव ने भी नववर्ष के मौके पर शुभकामनाएं दी।

आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में ‘नया उत्तर प्रदेश विकसित भारत’ की विकास यात्रा में सहभागी बनकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

उन्होंने कहा, प्रदेश में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्ण विश्वास है कि ईसवी सन्-2026 में डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों से उत्तर प्रदेश समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने देशभर के लोगों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं, और उनके लिए खुशी, शांति, समृद्धि, सुरक्षा और आत्म-सम्मान भरे जीवन की कामना की।

मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, समस्त देशवासियों तथा दुनियाभर में रहने वाले भारतीय नागरिकों एवं उनके परिवार वालों को आज नववर्ष सन् 2026 की दिली मुबारकबाद एवं उन सबकी सुख, शान्ति, समृद्धि, सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान व स्वाभिमान-युक्त जीवन की शुभकामनायें।

उन्होंने कहा, नया साल देश में सर्वसमाज के हर गरीब व मेहनतकश लोगों अर्थात् समस्त बहुजनों की दिन-प्रतिदिन की जिंन्दगी नित्य नये नियम-कानूनों की कदम-कदम पर जकड़नों से दूर सहज व सरल हो तथा यह साल आप सबके लिये बहुत सारी खुशियां लाये, यही कुदरत से कामना ही नहीं बल्कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बहुजन समाज का थोड़ा अच्छे दिन पाने के लिये यही संघर्ष भी है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष के संदेश में नए संकल्प और बदलाव का आह्वान करते हुए कहा कि एक नयी सुबह नयी उम्मीदें लाती है और बदलाव खुद से शुरू होता है।उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, नये साल का नया सवेरा, आशाओं का नया बसेरा, आइए नये रण के लिए नये प्रण लें। नया संकल्प ही नया कल लाता है। हम बदलेंगे तो सब बदलेगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...