back to top

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा-बाराबंकी में तटबंधों का किया निरीक्षण

गोंडा/बाराबंकी।  संभावित बाढ़ के मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोंडा और बाराबंकी के बांधों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के निर्देश दिये। हालांकि उनका दौरा प्रस्तावित नहीं था लेकिन अचानक उनके आने की सूचना पर प्रशासन हलकान रहा,इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बाढ़ से निपटने की जानकारी ली।

बरसात के मौसम में नेपाल के बनबसा बैराज द्वारा पानी छोड़े जाने से हर साल बहराइच, बाराबंकी व गोंडा के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते है जिससे इन क्षेत्रों में काफी नुकसान होता है,घाघरा नदी पर बना एल्गिन ब्रिज – चरसड़ी बांध अब तक 5 बार टूट चुका है,लेकिन संभावित बाढ़ को लेकिन मुख्यमंत्री शायद काफी संजीदा नजर आ रहे है ताकि आने वाली परेशानी से जनता को बचाया जा सके।

बाढ़ कार्यों का हवाई एवं स्थलीय किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ के संभावित खतरों के मद्देनजर गोण्डा के एल्गिन चरसड़ी तटबंध के संवेदनशील स्थल बांसगांव पर हो रहे बाढ़ कार्यों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कराए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने एल्गिन चरसड़ी तटबंध पर क्रियान्वित की जा रही 2487.44 लाख रुपए एवं 1854.57 लाख रुपए की दो परियोजनाओं के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।

परियोजना के कार्यों को तेजी से कराया जा रहा

इन परियोजनाओं के तहत 5 अदद बोल्डर स्पर तथा 530 मीटर में बोल्डर रिवेटमेण्ट के कार्य हो रहे हैं। बाढ़ बचाव के कार्यों के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग ने बताया कि कि परियोजना के कार्यों को कोविड-19 महामारी में लॉकडाउन के बावजूद भी तेजी से कार्य कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह पूछे जाने पर कि कार्य कितने दिन में पूर्ण करा लिया जाएगा, अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि 15 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ड्रेजिंग कार्य के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की

मुख्यमंत्री ने घाघरा नदी में कराए जा रहे ड्रेजिंग कार्य के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता यांत्रिक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बन्धों की सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग के कार्य कराए जा रहे हैं, जिसके शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ.महेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकाधिक श्रमिकों की व्यवस्था करायी जाए।  प्रकाश की व्यवस्था कराते हुए रात-दिन कार्य कराया जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र ही कार्य पूर्ण हो सके। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर में कोविड-19 के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों सहित विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

जनपद में एल-2 हॉस्पिटल को कार्यशील किए जाने के निर्देश दिए

उन्होंने जनपद में एल-2 हॉस्पिटल को कार्यशील किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण के दौरान सभी को राशन मिले और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। प्रदेश में आए श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही तेजी से की जाए। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु पुलिस व प्रशासन द्वारा इंफोर्समेण्ट की कार्यवाही की जाए। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहने, मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाए।

प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं

दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों पर निर्धारित संख्या में ही व्यक्ति बैठें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने ऐसे समस्त स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हों। मुख्यमंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद बलरामपुर की नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

जनपद में किसी भी माफिया को पनपने न दिया जाए

जनपद में किसी भी माफिया को पनपने न दिया जाए। माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए, उनकी सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने जनपद में केजीएमयू के प्रस्तावित सैटेलाइट सेण्टर, सरयू नहर परियोजना व थारू जनजाति सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने थारू जनजाति के विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ थारू जनजाति के लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को तलाशा जाए।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना, गन्ना भुगतान, खाद्यान्न वितरण, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, एक जनपद-एक उत्पाद योजना की भी समीक्षा की। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने संयुक्त हॉस्पिटल, बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में 70 देशों के राजनयिकों ने किया पौधारोपण

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए 'सेवा पखवाड़ा' के तहत, दिल्ली में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

अमित शाह से मिलने होटल पहुंचे नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को उस समय सभी को चौंका दिया जब वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने...

जीएसटी सुधारों से उप्र को सबसे ज्यादा फायदा, यह प्रधानमंत्री का देश को दिवाली का तोहफा: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल ही में घोषित जीएसटी सुधारों का सबसे बड़ा लाभार्थी उत्तर प्रदेश होगा। उन्होंने राज्य...

Most Popular

प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैलखनऊ। प्रदोष व्रत भगवान शिव की असीम कृपा पाने का शानदार अवसर है। यह व्रत हर माह के कृष्ण...

अमनदीप ने मंच पर जिंदगी की खूबसूरती से कराया रूबरू

‘जिÞंदगी मेरे ख्याल से’ कहानी और कविता की मनमोहक प्रस्तुति फिक्की फ्लो लखनऊ ने अमनदीप ख्याल के साथ एक मनमोहक शाम का आयोजन कियालखनऊ। फिक्की...

स्मृति मिश्रा दूरदर्शन के शो लोक रंग सुरों के संग में अपनी संस्कृति का सौंदर्य बिखेरेंगी

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के दर्शकों के लिए प्रस्तुति देंगीलखनऊ। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक रंग सुरों के संग...

डॉ. योगेश कुमार को मिला प्रथम विदुषी कृष्ण बिष्ट एंडोवमेंट अवॉर्ड

भातखंडे में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस...

श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा में प्रेम और सेवा का संदेश गूंजा

आशियाना क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गयालखनऊ। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रशांति निलयम, आंध्र प्रदेश से...

श्रीमद भगवत गीता से सीखी जीवन जीने की कला

प्रतिदिन गीता का अध्ययन करने पर भी जोर दियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी मन्दिर (इस्कॉन) लखनऊ के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी एवं...

सुंदरकांड पाठ से आनंदित होकर पितर देते हैं आशीर्वाद

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल पितृपक्ष में दिया संदेश लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में गुरुवार 18 सितम्बर को...

‘जय देश-भारत-भारती’ पर दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शक मंत्रमुग्ध

बिम्ब कला केन्द्र की 45 वर्ष की यात्रा का उत्सव 'सुहाना सफर'लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र की...