back to top

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत विधायक श्याम बिहारी को श्रद्धांजलि दी

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बरेली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक श्याम बिहारी लाल के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। योगी ने दिवंगत विधायक की पत्नी, बेटियों व बेटे से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

उन्होंने श्याम बिहारी लाल की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, जनपद बरेली में आज (शनिवार को) फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक स्व. डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले वह करीब 15 मिनट तक आवास पर रुके।

वन एवं पर्यावरण, प्राणी उद्यान, जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे परिवार से मुलाकात की, अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत विधायक के योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि श्याम बिहारी लाल की मृत्यु भाजपा संगठन और जनता दोनों के लिए एक बड़ी क्षति है।पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को बरेली के सर्किट हाउस में एक बैठक के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।वह 60 वर्ष के थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि फरीदपुर के विधायक सर्किट हाउस में पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल हो रहे थे कि तभी अपराह्न करीब दो बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।उन्होंने बताया कि श्याम लाल के सहयोगियों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अपराह्न करीब तीन बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...