मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मनाया भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्र, सोहर और कृष्ण भजन के बीच जन्माष्टमी का त्योहार मनाया।

बुधवार सुबह योगी आदित्यनाथ ने गुरू गोरखनाथ, महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवैद्यनाथ का आर्शीवाद लेने के बाद मंदिर परिसर में स्थित गोशाला में कुछ समय बिताया।

मंदिर के पुजारी द्वारका तिवारी ने बताया कि मंगलवार की आधी रात को योगी ने बाल कृष्ण (नंद गोपाल) की मूर्ति को झूले में रखा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद करीब आधे घंटे तक भजन गाये गये।

इसके बाद योगी, मुख्य पुजारी कमलनाथ, मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने पूजा अर्चना की।

तिवारी ने बताया कि भजन का कार्यक्रम रात आठ बजे से आरंभ हो गया था।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles