back to top

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए जवान ने दम तोड़ा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि जिले के ओरछा थानाक्षेत्र के अंतर्गत धूरबेड़ा गांव के जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान राजू नेतम और सोमारू गोटा घायल हो गए थे। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को भी मार गिराया था। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पीटीआई-भाषा से कहा, नेतम के महत्वपूर्ण अंगों में गोली लगी थी। जंगल से निकालते समय उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि ओरछा थाना क्षेत्र में नक्सलियों का प्रशिक्षण शिविर है, जिसके बाद डीआरजी के दल को वहां रवाना किया गया। दल जब धूरबेड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया।

 

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से लगभग डेढ़ घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें कई नक्सली वहां से फरार हो गए। सुरक्षा बलों के घटनास्थल की तलाशी लेने पर वहां से पांच नक्सलियों के शव और हथियार बरामद हुए। गर्ग ने बताया कि खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में परेशानी आई और लगातार बारिश के कारण जंगल से घायल कर्मियों को हवाई मार्ग से निकालने के तीन प्रयास विफल भी रहे। उन्होंने बताया कि अंतत: सुरक्षाकर्मी घायलों को उठाकर जंगल से बाहर लाए। मुठभेड़ खत्म होने के करीब 15 घंटे बाद देर रात 10 बजे वे ओरछा पहुंचे, जहां एंबुलेंस और डॉक्टर मौजूद थे। उन्होंने बातया कि नेतम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और गोटा का रायपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। गोटा खतरे से बाहर है। अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...