back to top

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते दो दिन रोकी गई चारधाम यात्रा, अलर्ट मोड पर अफसर 

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए दो दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गयी है।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश के उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मूसलाधार बारिश और इसके कारण उत्पन्न हालात को देखते हुए दो दिनों के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। इस दौरान, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करने की अपील की।

प्रदेश में इन दिनों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों की यात्रा चल रही है और देशविदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

धामी ने इस दौरान अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों तथा वहां किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि मूसलाधार बारिश से प्रदेश में जहां भी नुकसान हो रहा है, वहां प्रभावितों को मानकों के अनुसार मुआवजा राशि यथाशीघ्र मिल जाये। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रदेश में हुई क्षति का पूरा आंकलन करने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन एवं राहत-बचाव कार्य में लगे सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए।

यह खबर भी पढ़े— सूर्य के रहस्यों का पता लगाएगा ISRO, प्रक्षेपण के लिए उपग्रह श्रीहरिकोटा पहुंचा 

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...