back to top

CBI ने बोफोर्स मामले में आगे जांच की अनुमति के लिए दायर अर्जी वापस ली

नई दिल्ली। सीबीआई ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील बोफोर्स तोप सौदा दलाली मामले में आगे जांच की अनुमति के लिए दायर अर्जी बृहस्पतिवार को दिल्ली की अदालत से वापस ले ली। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नवीन कुमार कश्यप को सीबीआई ने बताया कि जांच एजेंसी एक फरवरी 2018 को दायर अपनी अर्जी वापस लेना चाहती है।

सीबीआई ने मामले में आगे की जांच कर अनुमति के लिए निचली अदालत तके अर्जी दायर की थी। सीबीआई ने कहा था कि मामले में उसे नई सामग्री और सबूत मिले हैं। जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को अदालत को बताया कि वह आगे की कार्वाई के बारे में निर्णय लेगी परंतु इस समय वह अपनी अर्जी वापस लेना चाहती है।

सीबीआई के बदले हुए रुख पर गौर करते हुए न्यायाधीश ने कहा, इसका कारण तो सीबीआई ही बेहतर जानती है, मामले में वह अपनी अर्जी वापस लेना चाहती है, ऐसा करने का उन्हें अधिकार है क्योंकि वे आवेदक हैं। अदालत ने चार दिसंबर 2018 को पूछा था कि आखिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मामले में आगे की जांच के लिए उसकी अनुमति की जरूरत क्यों है।

सीबीआई ने मामले में सभी आरोपियों को आरोपमुक्त करने के 31 मई 2005 के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए दो फरवरी, 2018 को उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की थी। शीर्ष अदालत ने दो नवंबर 2018 को मामले में सीबीआई की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें उसने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने में 13 साल की देरी पर माफी मांगी थी।

शीर्ष अदालत ने कहा था कि अपील दायर करने में 4,500 दिनों की देरी को लेकर माफी के संबंध में सीबीआई के जवाब से वह संतुष्ट नहीं है। हालांकि शीर्ष अदालत में अब भी एक अपील पर सुनवाई चल रही है, जिसमें जांच एजेंसी एक प्रतिवादी है। शीर्ष अदालत ने दो नवंबर, 2018 को कहा था कि मामले में जांच एजेंसी प्रतिवादी के तौर पर सहायता कर सकती है।

शीर्ष अदालत ने कहा था कि सीबीआई मामले में वकील अजय अग्रवाल की ओर से दायर याचिका पर उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सभी बुनियादी बातों को उठा सकती है। अग्रवाल ने इस फैसले को चुनौती भी दी थी। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा का टिकट नहीं दिए जाने के कारण अग्रवाल इस समय भाजपा के बागी नेता बने हुए हैं। सीबीआई द्वारा 90 दिन की अनिवार्य अवधि में अपील दायर नहीं करने पर उन्होंने 2005 में उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी।

 

 

RELATED ARTICLES

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन,बोले-खेल प्रतिभाएं तराशें शिक्षण संस्थान

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे किसी एक खेल को गोद लेकर उससे जुड़ी...

OPPO ने लॉन्च की ऑल-न्यू Reno15 सीरीज़, ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए 200MP कैमरा और AI फीचर्स

लखनऊ। OPPO इंडिया ने ट्रैवल फोटोग्राफी को नया आयाम देने के लिए अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ लॉन्च की है। इस सीरीज़ में Reno15 Pro,...

अंडर-19 विश्व कप: अमेरिका को रौंदने के बाद अब बांग्लादेश से भिड़ने को तैयार टीम इंडिया

बुलावायो। पहले मैच में आत्मविश्वास से भरी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम शनिवार को यहां आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने...

चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

लखनऊ। प्रेमचंद संबंधी बहसों और 1857 के विमर्श पर लेखन के लिए से चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से...

नृत्य-नाटिका बूंद-बूंद मिलकर बने लहर राष्ट्रीय भावना को समर्पित

युवा दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गयालखनऊ। दयाल पैराडाइज, गोमती नगर लखनऊ में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सत्कार समिट में संस्था विजय...

प्रेम और कविता की गतिमय अभिव्यक्ति ‘साहिर: हर इक पल का शायर’

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ मंचनलखनऊ। राजीव प्रधान द्वारा अवध कॉन्क्लेव तथा आकृति सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से...

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवसलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर के पावन प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण...

यूपीएसएनए की ओर से अयोध्या में होगा ध्रुपद समारोह

ध्रुपद गायन के साथ-साथ पखावज, विचित्र वीणा और सुरबहार का वादन भी सुनने को मिलेगा लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या के प्रमोदवन...

करें प्रमुदित हृदय से आइये आभार हिन्दी का…

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से सरस काव्य समारोह का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. द्वारा संस्थान कार्यालय में अपराह्न विश्व हिन्दी...