back to top

बंगले की मरम्मत मामले की सीबीआई जांच का स्वागत , उससे कुछ भी नहीं निकलेगा : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके बंगले की मरम्मत में कथित अनियमितता की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज पीई (प्रारंभिक जांच) का बृहस्पतिवार को स्वागत किया। उन्होंने साथ ही जोर देकर कहा कि इस जांच में कुछ भी नहीं निकलेगा, क्योंकि कुछ भी गलत नहीं हुआ है।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि यह कदम उनकी घबराहट को दिखाता है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी आवास के निर्माण
के संबंध में दिल्ली सरकार के अज्ञात लोक सेवकों द्वारा कथित रूप से की गई अनियमितता और कदाचार को देखने के
लिए पीई दर्ज की है।

सीबीआई की कार्वाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं। यह उनकी घबराहट को प्रदर्शित करती है। मेरे खिलाफ जांच में कुछ भी नया नहीं है। अबतक पिछले आठ साल में मेरे खिलाफ 50 से अधिक जांच की गई है। उन्होंने कहा, कहा जाता है कि केजरीवाल ने स्कूल निर्माण में घोटाला किया है, बस घोटाला किया, शराब घोटाला, सड़क घोटाला, जल घोटाला और बिजली घोटाला किया है।

मैंने शायद दुनिया में सबसे अधिक संख्या में जांच का सामना किया है। इस नयी जांच का स्वागत है। पूर्व के मामलों में कुछ नहीं निकला और इस मामले में भी कुछ नहीं निकलेगा। आप को क्या मिलेगा जब कुछ गलत हुआ ही नहीं है? इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीबीआई जांच में केजरीवाल के आवास की निविदा प्रक्रिया से संबंधित तथ्यों का भी खुलासा हो जायेगा।

केजरीवाल ने कहा, चौथी पास राजा से और क्या उम्मीद की जा सकती है? वह 24 घंटे केवल जांच-जांच का खेल खेलते हैं या भाषण देते हैं। कोई काम नहीं करते। वह चाहते हैं कि मैं उनके सामने झुकूं, लेकिन मैं उनके सामने नहीं झुकूंगा,चाहे वे कितनी भी फर्जी जांच करा लें या मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दें। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर पूर्व की जांच की तरह इस जांच में भी कुछ नहीं मिला तो क्या वह फर्जी जांच कराने के लिए इस्तीफा देंगे?

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जम्मू-श्रीनगर...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...