back to top

कोरोना संक्रमण के मामलों 24 दिनों से हो रहे हैं कम : अमित मोहन प्रसाद

  • पिछले 24 दिनों में 28,000 से ज़्यादा कम हुए एक्टिव केस

  • त्यहारों में ज़रूर करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन

लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के केसों में 24 दिनों से लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 दिनों में 28,000 से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।

प्रसाद ने बताया कि आने वाले पर्वों व त्योहारों पर कोविड प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से पालन ज़रूर करें। उन्होंने कहा कि संक्रमण से खुद बचें और दूसरों को बचाने का कोशिश करें। संक्रमण से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखें। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,72,726 सैंपलों की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,18,98,777 सैंपलों की जांच की गयी है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कुल संक्रमण में 68 प्रतिशत पुरूष और 32 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित 0-20 वर्ष तक 13.77 प्रतिशत, 21-40 वर्ष तक 47.69 प्रतिशत, 41-60 वर्ष तक 29.04 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों में 9.49 प्रतिशत है।

प्रसाद ने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घंटे में 2,525 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया है। अब तक कुल 1,32,811 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श ले चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 1,37,149 क्षेत्रों में 4,13,046 टीम दिवस के माध्यम से 2,67,70,953 घरों के 13,22,42,005 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 05-05 के 3182 पूल लगाये गये जिनमें 268 में पाॅजीटिविटी पायी गयी, जबकि 10-10 के 882 पूल लगाये गये जिनमें 36 में पाॅजीटिविटी पायी गयी।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि संक्रमण से बचने के तरीकों का इस्तेमाल और पालन करते रहें, हाथ को बार-बार 40 सेकण्ड से ज़्यादा समय तक साबुन-पानी से धोएं, मुंह और नाक को ढककर रखें, सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी बनाकर रहें। उन्होंने बताया कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, योग, प्रणायाम एवं व्यायाम करें।

उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रकार का संक्रमण दिखता है तो स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन नं0 181805145 पर सम्पर्क करें। जिला अस्पतालों एवं कोविड कमाण्ड सेंटर से सम्पर्क करें तथा चिकित्सा अधिकारियों से जरूरी सलाह लें। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने जांच, इलाज एवं दवाओं की निःशुल्क व्यवस्था की है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...