back to top

फर्जी कंपनी के जरिए 6.5 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान के आरोप में मुकदमा दर्ज

बलिया। जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक फर्जी कंपनी द्वारा सुनियोजित तरीके से छह करोड़ 59 लाख रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के आरोप में उसके मालिक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, राज्य के कर अधिकारी सिकंदर वर्मा की तहरीर पर शुक्रवार को सिकंदरपुर थाने में सिसोटार गांव स्थित शर्मा इंटरप्राइजेज के मालिक अखिलेश शर्मा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि शर्मा ने कथित तौर पर खरीद और बिक्री के लिए 18 जनवरी 2025 को वस्तु एवं सेवा एवं सेवा कर पहचान संख्या हासिल की थी। हालांकि राज्य के सहायक कर आयुक्त राहुल कुमार ने 28 फरवरी 2025 को कंपनी का पंजीकरण रद्द कर दिया था।

सहायक आयुक्त राहुल कुमार ने अपने निष्कर्ष में कहा कि कंपनी ने वास्तविक रूप से अस्तित्वहीन और फर्जी कंपनियों से माल की आपूर्ति किए बिना केवल दस्तावेजों के आदान-प्रदान के माध्यम से आवक आपूर्ति की घोषणा की और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया। अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड की समीक्षा के अनुसार, धोखाधड़ी से प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट का उपयोग बाहरी कर देयता को पूरा करने के लिए किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 6,59,38,960.41 रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि फर्जी कंपनी का इस्तेमाल इनपुट टैक्स क्रेडिट लाभों को धोखाधड़ी से हस्तांतरित करने के लिए किया गया था। राज्य कर उपायुक्त अनिल कुमार द्वारा 14 जनवरी को जारी निर्देशों के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। सिकंदरपुर थाने के प्रभारी अधिकारी मूल चंद्र चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...