back to top

बदायूं में महिला जज की सुसाइड मामले में हत्या का केस दर्ज, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

बदायूं। ज्योत्सना राय Murder Case : उत्तर प्रदेश के बदायूं में अपने सरकारी आवास पर एक महिला न्यायाधीश द्वारा कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

बदायूं की जज कॉलोनी परिसर में प्रथम मंजिल पर रहने वाली दीवानी मामलों की न्यायाधीश (कनिष्ठ) ज्योत्सना राय (27) ने शनिवार को अपने शयन कक्ष में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला न्यायाधीश के पिता अशोक कुमार राय की शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीन महिला डॉक्टरों की समिति ने महिला न्यायाधीश का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि यह स्वयं फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला है। महिला न्यायाधीश के परिजनों द्वारा पुलिस पर लापरवाही और गहनता से जांच नहीं करने के आरोप पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस ने पूरी तत्परता और सावधानी से जांच की है, परिजन परेशान हैं इसलिए ऐसा कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है, बाकी सभी तथ्यों, दस्तावेजों, फोरेंसिक रिपोर्ट व कॉल डिटेल की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार देर रात जनपद मऊ से महिला न्यायाधीश के परिजन बदायूं पहुंचे। महिला न्यायाधीश के पिता अशोक कुमार राय ने कहा, मेरी बिटिया ज्योत्सना बहुत बहादुर थी, वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती। वह दूसरों को न्याय देती थी। उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एसएसपी ने बताया था कि ज्योत्सना राय शनिवार सुबह 10 बजे तक जब अदालत नहीं पहुंचीं, तो उनके साथी न्यायाधीशों ने उन्हें फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाने पर वे उनके आवास गए और उन्होंने पाया कि राय का शयनकक्ष अंदर से बंद था। प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शयनकक्ष का दरवाजा तोड़ा तो राय का शव पंखे से लटका मिला।

उन्होंने बताया कि मूल रूप से जनपद मऊ की रहने वाली राय बदायूं में दीवानी मामलों की न्यायाधीश (कनिष्ठ) के पद पर 29 अप्रैल, 2023 से तैनात थीं। इससे पूर्व वह अयोध्या में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने बताया कि राय के आवास से उनके लिखे एक सुसाइड नोट सहित कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो इस मामले की गुत्थी को सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...