back to top

पंत को ग्रेड एक की चोट, ललित यादव को खिलाने पर विचार कर सकते हैं कैपिटल्स

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को अपने आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की सात से 10 दिन तक सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि उनकी पैर की मांसपेशियों में ग्रेड एक की चोट है जिसके कारण टीम प्रबंधन शिमरोन हेटमायर को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है। कोई भारतीय वैकल्पिक विकेटकीपर नहीं होने के कारण कैपिटल्स को हेटमायर की जगह एलेक्स कैरी को उतारने के लिए बाध्य होना पड़ा।

टीम ने हालांकि पारी के अंत में दो आक्रामक बल्लेबाजों की कमी खली क्योंकि शिखर धवन ने नाबाद 69 रन की पारी के लिए 52 गेंद खेली। इस मामले की जानकारी रखने वाले आईपीएल सूत्र ने बताया, दिल्ली कैपिटल्स ने स्कैन की रिपोर्ट बीसीसीआई की मेडिकल टीम को भेजी है क्योंकि बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी के मामले में ऐसा करना अनिवार्य किया है। इससे पता चलता है कि पंत को ग्रेड एक की चोट है। पंत की गैरमौजूदगी से दिल्ली की टीम का संतुलन बिगड़ा क्योंकि उसने दो आक्रामक बल्लेबाज गंवा दिए।

दिल्ली के मौजूदा बल्लेबाजी क्रम में एकमात्र विकल्प आक्रामक आलराउंडर ललित यादव हैं जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के 30 से अधिक मैचों में 136 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कैरी विकेटकीपर के रूप में प्रबल दावेदार हैं लेकिन आस्ट्रेलिया के लिए 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने सिर्फ छह छक्के जड़े हैं।

RELATED ARTICLES

आरसीबी की निगाह दूसरे खिताब पर, मिथक तोड़ने की कोशिश करेगा दिल्ली कैपिटल्स

वडोदरा। लीग चरण में खेल के प्रत्येक विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके उत्साह से लबरेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुरुवार को...

मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है, लेकिन मेरी सफलताओं को मत भूलना : गौतम गंभीर

गुवाहाटी। आलोचनाओं से घिरे भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में मिली...

कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...