back to top

सर्जरी के बाद दोबारा हो सकता है कैंसर ट्यूमर

पीजीआई में स्कल बेस सर्जरी पर तीन दिवसीय सम्मेलन आज से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। कैंसर युक्त ट्यूमर का आपरेशन कराने के बाद उसके दोबारा होने की सम्भावना अधिक होती है। ब्रेन ट्यूमर के मरीजों को यह खतरा करीब 60 फीसदी होता है। यह जानकारी संजय गांधी पीजीआई के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दी।

वह 27 अक्तूबर से यहां स्कल बेस सर्जरी सोसाइटी आफ इंडिया का वार्षिक सम्मेलन से पूर्व कार्यक्रम की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो ब्रेन ट्यूमर के आपरेशन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद विशेषज्ञ न्यूरो सर्जन को केजीएमयू में कैडेवर पर ब्रेन ट्यूमर के आपरेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शनिवार और रविवार को सम्मेलन में देश और विदेश के करीब 400 न्यूरो सर्जन ब्रेन ट्यूमर के इलाज की आधुनिक तकनीक पर अनुभव साझा करेंगे।

इस दौरान पीजीआई के न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. राज कुमार ने बताया कि दिमाग के करीब 25 फीसदी ट्यूमर स्कल बेस दिमाग के (निचले हिस्से) में होते हैं। यह आपरेशन बहुत जटिल होते हैं। इसके देश में सिर्फ 60 डॉक्टर हैं। सम्मेलन में देश के न्यूरो सर्जन को स्कल बेस सर्जरी सिखाने के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

डॉ. राजकुमार ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर दिमाग के किसी भी हिस्से में हो सकता है। स्कल बेस सर्जरी के लिए विशेषज्ञों की टीम की जरूरत होती है। इसमें न्यूरो सर्जन के साथ न्यूरो आटोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया, प्लास्टिक सर्जन, रेडियोलाजिस्ट एवं रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञों की जरूरत होती है। सम्मेलन में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति राजीव सिंह, पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन समेत न्यूरो सर्जन हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...