back to top

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनावों में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी बसपा : मायावती

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर केंद्र सरकार से यह आग्रह भी किया कि वह सभी नागरिकों को मुफ्त में टीका लगाए जाने की सुविधा प्रदान करे तथा तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने समेत किसानों की सभी मांगें भी स्वीकार करे। मायावती आज 65 साल की हो गईं।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में उनका जन्मदिन मनाने की अपील की। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी पुस्तक मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा का विमोचन भी किया। उन्होंने एक बयान में कहा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बसपा इन दोनों राज्यों में किसी भी दल के साथ किसी तरह का चुनावी समझौता नहीं करेगी।

इसका मतलब यह है कि बसपा इन दोनों राज्यों में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। बसपा प्रमुख ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पहले के सपा और कांग्रेस के शासनकाल तथा अब भाजपा के शासनकाल को भी लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। वे बसपा को मौका देना चाहते हैं। उत्तराखंड में भी यही स्थिति है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, विरोधी पार्टियों ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बसपा को सत्ता में आने से रोका है। अब तो ए पार्टियां ख्ररीद-फरोख्त करके और पर्दे के पीछे से दूसरे संगठन बनवाकर कमजोर वर्गों के वोट बांट रही हैं। ए पार्टियां अंग्रेजों की तरह से फूट डालो और राज करो की नीति पर चलकर गरीबों और कमजोरों पर राज करती आ रही हैं।

मायावती ने कहा, हमें गरीबों, कमजोरों और उपेक्षित वर्गों के वोटों को बंटने नहीं देना है। हमें इन वर्गों को फिर साथ करके सत्ता हासिल करनी है। 2003 के अनुभवों से प्रेरणा लेकर बसपा को फिर से सत्ता में आना है। उस समय की मेहनत का नतीजा था कि 2007 में बसपा की बहुमत की सरकार बनी थी। उसी तरह से एक बार फिर सत्ता प्राप्त करनी है।

उन्होंने कहा, अगर कार्यकर्ता मेहनत करके उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में बसपा की सरकार लाते हैं तो यही मेरे जन्मदिन का तोहफा होगा। किसान आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र से आग्रह किया, सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेने समेत किसानों की सभी मागों को स्वीकार करना चाहिए।

मायावती ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सबको कोरोना का टीका मुफ्त लगाया जाना चाहिए और अगर वह ऐसा नहीं करती है तो फिर राज्य सरकारों को लोगों को यह सुविधा देनी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर उत्तर प्रदेश में टीके की सुविधा मुफ्त में नहीं दी जाती है तो हमारी सरकार बनने के बाद लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...