back to top

यूरोपीय संघ से अलग हुआ ब्रिटेन, ब्रेक्जिट समझौते पर हस्ताक्षर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ से अलग होने के समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर कर दिया और इसके साथ ही उन्होंने देश में एक नये अध्याय की शुरुआत कर दी है। इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ ही ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ की दशकों पुरानी अपनी सदस्यता को समाप्त कर दिया है और कई वर्षों की देरी तथा घरेलू कटुता के बाद अपने करीबी पड़ोसियों तथा व्यापारिक साझेदारों का साथ छोड़ दिया है।

जॉनसन ने एक बयान में कहा, अलग होने के समझौते पर हस्ताक्षर करना बहुत शानदार क्षण है जिससे आखिरकार 2016 के जनमत संग्रह का नतीजा सिद्ध हुआ और कई वर्षों की बहस तथा बंटवारे का अंत हुआ। उन्होंने इस अवसर की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, यह दस्तखत हमारे देश के इतिहास में एक नया अध्याय है।

इससे पहले शुक्रवार सुबह बंद कमरे में हुए समारोह में यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला वोन देर लियेन और चार्ल्स मिशेल ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। अगले सप्ताह बुधवार को इस समझौते की प्रति सत्यापन के लिए यूरोपीय संसद में भेजी जाएगी और बृहस्पतिवार को यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राजनयिक लिखित में समझौते को मंजूरी देंगे।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बृहस्पतिवार को समझौते को अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी थी और यूरोपीय संघ के आने वाले कुछ दिनों में अंतिम औपचारिकताओं को पूरा करने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...