back to top

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन

यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी

प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की सुगंध का विमोचन

लखनऊ। हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे जानना हो या आयुवेर्दीय रसशास्त्र या फिर यूनानी तिब्ब चिकित्सा के बारे में रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में आइये। यहां सिर्फ साहित्य ही नहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नये विषयों सहित अनेक प्राचीन और अनछुए विषयों पर किताबें मिल जाएंगी। पुस्तक मेले के तीसरे दिन आज रविवार होने नाते सुबह से रात नौ बजे तक रौनक बनी रही। नि:शुल्क प्रवेश वाले मेले में कई परिवार तो यहां पिकनिक जैसे माहौल में दिखे।
मेले में शर्मा बुक प्रयागराज के स्टाल पर हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे के साथ ही धन्वंतरि कृत आयुर्वेदिक निधण्टु, वृहद बूटी प्रकाश, भारतीय जड़ी बूटियां और चिकित्सा सागर जैसी बहुत सी किताबें पाठकों को आकर्षित कर रही हैं। दिव्यांश पब्लिकेशन के स्टाल पर साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार पाने वाली नीलोत्पल मृणाल की विश्वगुरु, दिव्य प्रकाश दुबे की पेंशन मत ले यार और दोस्तोयेवस्की का मनीष कुमार द्वारा किया हिन्दी अनुवाद व्हाइट नाइट्स एकदम नयी किताबें हैं और पसंद की जा रही हैं। यूं तो मेले में हर किताब पर कम से कम 10 प्रतिशत है, पर यहां सभी किताबों पर सीधे 20 प्रतिशत छूट है।

रंगों में जी उठा वंदे मातरम,सजीं रंगोली
वंदे मातरम् गीत के डेढ़ सौ वर्षों पर आज सुबह युवा चित्रकारों अश्वनी कुमार प्रजापति, गौरांग अग्रवाल, सिद्धार्थ देव, कपिल शर्मा, शिवा वर्मा, विश्वास मिश्रा, श्रेया गोस्वामी, संध्या विश्वकर्मा, नेहा तथा वर्षा शर्मा ने मुख्य रूप से पीले, केसरिया और भूरे रंग का उपयोग करते हुए 15 फीट लम्बे कैनवस पर भूपेन्द्र अस्थाना के संयोजन में अपनी भावनाएं उकेरने के संग रंग भरने का काम ने किया। नवअंशिका फाउंडेशन की ओर से महिला माह पर मेला परिसर में रंगोली प्रतियोगिता हुई। रंगोली प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी गुप्ता, स्मिता पांडेय, दीपश्री शुक्ला आदि ने रंगों और अन्य सामग्री के साथ किताबों से भी आकर्षक रंगोली बनायी। साहित्यिक मंच पर सुबह मंजुश्री संस्था की संगोष्ठी में मूल रचना से रूपांतरण में स्वतंत्रता विषय पर दयानंद पांडेय, शैलेश श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला, डा.अमिता और संगम बहुगुणा इत्यादि ने विचार रखे। इसी क्रम में ज्योति किरन रतन के संयोजन में अवधी व्यंजन पर चली परिचर्चा में अवधी पुरोधा डा.रामबहादुर मिसिर ने हाल ही में लखनऊ को यूनेस्को द्वारा स्वाद का शहर घोषित करने का जिक्र करते हुए अवध के पारम्परिक व्यंजनों के बारे में बताया।

प्रेम एक नदी से कथासंग्रह का विमोचन
संजय कुमार मालवीय के कहानी-संग्रह प्रेम एक नदी से का विमोचन रचनाकार डा.सुधाकर अदीब की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि व वरिष्ठ साहित्य मनीषी प्रमोदकान्त मिश्र ने किया। श्री मिश्र ने कहा कि संग्रह की कहानियां मानवीय भावनाओं और यथार्थपरक परिस्थितियों को सहज शब्दों में व्यक्त करती हैं। सुधाकर अदीब ने कहा कि डा. संजय अपनी स्मृतियों के बीहड़ से कहानियों का ताना-बाना बुनते हैं। प्रेम उनके कथा लेखन का केन्द्रीय विषय है। संग्रह में शीर्षक कथा सहित प्रायश्चित, गिरगिट, पतरकी भाई और बरगद की छांह जैसी एक दर्जन कहानियां हैं। रश्मि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक की कहानियों पर लेखिका डा.अमिता दुबे और पद्मकान्त शर्मा प्रभात ने भी पर लेखक संजय कुमार मालवीय के साथ विचार व्यक्त किये।
पूर्व मुख्य सचिव और दिवंगत साहित्यकार डा.शम्भुनाथ पर डा.अमिता दुबे की लिखी 63वीं पुस्तक भाव सुमन की सुगंध का भाव भरा विमोचन भी आज विशिष्ट रहा। आयोजन में लेखिका और डीएन लाल, सुधाकर अदीब, अलका प्रमोद, डा.कैलाशदेवी सिंह, चंद्रानाथ, मनोरमा लाल, हरिमोहन बाजपेयी माधव, नवीन शुक्ल व आलोक दुबे ने प्रतिभाग किया। स्वर्णरश्मि की आत्म प्रेम के प्रेरित करती 28 कविताओं की पुस्तक सूफी इश्क पर भी चर्चा की गयी। शाम को युवा रचनाकार मंच के 46वें युवा रचनाकार दिवस पर सुल्तानपुर के युवा रचनाकार आदर्श पाण्डेय सम्मानित हुए। डा.रश्मि शील की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डा. मृदुल शर्मा, श्रीकृष्ण द्विवेदी द्विजेश, अवधेश गुप्त नमन, तारावती विद्या, सुषमा श्रीवास्तव, रितुराज पाण्डेय, इं.सुनील कुमार ने रचना पाठ किया।

15 फीट कैनवस पर हुआ विशेष चित्रांकन

लखनऊ। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रवींद्रालय, चारबाग में आयोजित लखनऊ बुक फेयर के अंतर्गत रविवार, 15 मार्च को एक विशेष चित्रांकन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकार एवं कला समीक्षक भूपेंद्र कुमार अस्थाना के संयोजन में नगर के 11 युवा कलाकारों की टीम ने प्रात: 11 बजे से शाम 6 बजे तक 3़15 फीट लंबे कैनवस पर सामूहिक रूप से एक भव्य पेंटिंग का निर्माण किया। कार्यशाला की शुरूआत मुख्य अतिथि नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया के प्रोग्राम आॅफिसर (लखनऊ ब्रांच) नरेंद्र सिंह (सेना सेवा निवृत्त) द्वारा कलाकारों को कला सामग्री किट प्रदान करने तथा उनके प्रेरक संबोधन के साथ हुई। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है और यह गीत देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर मनोज चंदेल, भूपेंद्र कुमार अस्थाना, रवि अग्रहरि, आकर्ष चंदेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कलाकार दल में भूपेंद्र कुमार अस्थाना, अश्वनी कुमार प्रजापति, गौरांग अग्रवाल, सिद्धार्थ देव, कपिल शर्मा, शिवा वर्मा, विश्वास मिश्रा, श्रेया गोस्वामी, संध्या विश्वकर्मा, नेहा तथा वर्षा शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी कलाकारों को रंगमंच, रेडियो, टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेता अनिल रस्तोगी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...

पद्मश्री बतूल बेगम को मिला लोकनिर्मला सम्मान 2026

कार्यक्रम में पद्मश्री बतूल बेगम का विशेष गायन भी हुआलखनऊ। प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की पहल पर स्थापित संस्था सोनचिरैया की ओर...