back to top

भदोही में नहर में गिरी बच्ची का शव 36 घंटे बाद बरामद

भदोही जिले के औराई थाना इलाके के ऊगा पुर नहर में डूबी पांच साल की एक बच्ची का शव घटना के 36 घंटे बाद सोमवार को जिले के चौरी क्षेत्र में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। औराई थाना क्षेत्र में अपनी पांच साल की बच्ची को लेकर विंध्याचल धाम में दर्शन कर घर लौट रहे दंपती मोटरसाइकिल समेत उगापुर नहर में गिर गए थे, उन्हें तो बचा लिया गया था लेकिन बच्ची का रविवार तक पता नहीं चल सका था।

औराई थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय प्रकाश यादव ने बताया कि नहर के पानी के तेजÞ बहाव को रोका गया जिसके बाद आज घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर भाला गांव के पास कुछ लोगों ने नहर में बच्ची का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पहले पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) उमेश्वर प्रताप सिंह ने बताया था कि भदोही के चक इनायत मोहल्ले के निवासी जय प्रकाश विश्वकर्मा (40), उनकी पत्नी उर्मिला (35) और पांच साल की बेटी पूर्वी के साथ विंध्याचल दर्शन करने गए थे
और शनिवार देर रात वापस घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाइक समेत तीनों तेज बहाव में बहने वाली नहर में गिर गये जिसे उधर से गुजÞर रहे कुछ लोगों
ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सीओ ने बताया कि देर रात एक युवक सुनील कुमार और ऊगा पुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश सिंह यादव ने नहर में कूद कर पति-पत्नी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। एसएचओ यादव ने बताया कि लापता पूर्वी विश्वकर्मा को खोजने के लिए राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) की टीम और कई गोताखोर लगे हुए थे और शव करीब 36 घंटे बाद बरामद किया जा सका।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...