back to top

मौत का काला कारोबार

जहरीली, नकली, कच्ची या अवैध शराब का धंधा इतना व्यापक और लाभकारी है कि इस पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें अब तक सफल नहीं हुई हैं। हर साल जहरीली शराब से कहीं न कहीं बड़े पैमाने पर मौत का तांडव होता है। जब बड़ी घटना हो जाती है तो कुछ समय के लिए दबाव में या दिखावे में प्रशासन अवैध भट्ठियों के खिलाफ अभियान चलाता है, कच्ची या नकली शराब पकड़ने, नष्ट करने के साथ इसमें लिप्त लोगों पर कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन कुछ दिन में ही सब ठंडा पड़ जाता है और फिर से मौत का काला कारोबार गुलजार होने लगता है।

हद तो यह है कि राजधानी लखनऊ में ही कई बार जहरीली शराब से मौतें हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या और आकार में बहुत बड़ा है और दूर-दराज के क्षेत्रों, कस्बों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का धंधा चलता ही रहता है। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में गत 15 नवम्बर को जहरीली शराब से हुई 7 लोगों की मौत के मामले में सबसे आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि जिस व्यक्ति ने जहरीली शराब को बेचा था वह सरकारी राशन का कोटेदार भी है।

यह एक साथ कई विभागों की लापरवाही या मिलीभगत का मामला बनता है। सबसे पहले तो यह लंबे समय तक जहरीली शराब का गोरखधंधा कैसे चलता रहा? पुलिस और आबकारी विभाग को इसका पता क्यों नहीं चला या फिर यह सब प्रशासन की सरपरस्ती में हो रहा था? यह आपूर्ति विभाग की भी बड़ी चूक है कि कैसे राशन का कोटा ऐसे व्यक्ति को मिल गया जो जहरीली शराब के धंधे में लिप्त था।

जाहिर है कि यह व्यक्ति राशन बांटने के दौरान ही लोगों से संपर्क कर उनको सस्ते में शराब देने की पेशकश करता रहा होगा और पीने वाले विशेषकर गरीब इसके झांसे में आकर जहरीली शराब पीते रहे होंगे। दिवाली के मौके पर छुट्टी थी और इस दौरान बिक्री भी ज्यादा होती है और बहुत से लोग पीते भी अधिक हैं। इसी में कोई खेप केमिकल रिएक्शन या अन्य कारणों से जहरीला हो गया होगा जिससे लोगों की मौतें हुई और पूरा मामला खुला गया।

प्रदेश सरकार ने लखनऊ एवं फिरोजाबाद में जहरीली शराब से हुई मौतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं आबकारी विभाग के करीब एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई की है और लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को भी हटा दिया गया है। लेकिन ऐसी कार्रवाई पहले भी होती रही है। जरूरत है सख्त कार्रवाई की ताकि जो लोग इस धंधे में शामिल हों और जो इस काले कारोबार के संरक्षण हो उनको ठीक से सबक मिल सके। जहरीली शराब से सिर्फ मौत ही नहीं होती है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत खतरनाक है।

इससे भी बड़ी बात यह है कि शराब के अवैध कारोबार से सरकारी राजस्व को अरबों का चूना लगाया जाता है। इस तरह जहरीली शराब के गोरखधंधे में लिप्त लोग देश का कितना नुकसान करते हैं इसको समझा जा सकता है। इस काले
कारोबार को रोकने के लिए सरकार को कठोर कार्रवाई के साथ ही सतत प्रयास भी करना होगा। निलम्बन, ट्रॉसफर जैसी रस्मी कार्रवाई से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...