back to top

भाजपा शबरिमला मुद्दे पर न्याय के लिए लड़ेगी : नितिन नवीन

कोच्चि। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कहा कि पार्टी शबरिमला मुद्दे पर न्याय के लिए लड़ेगी।उन्होंने यहां कलाडी में श्री आदि शंकर जन्मभूमि मंदिर में पूजा करने और श्री श्रृंगेरी मठ का दौरा करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘हमने केरल के लोगों की सुरक्षा और विकास की कामना के लिए प्रार्थना की। हम केरल के लोगों के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।नवीन ने कहा कि भाजपा केरल के विकास को लेकर राज्य के लोगों की चिंताओं को समझती है और केरल को विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष दोनों शबरिमला मुद्दे पर नौटंकी कर रहे हैं।भाजपा अध्यक्ष ने कहा,हम शबरिमला मुद्दे पर पूरी तरह से लड़ेंगे। हम न्याय दिलाएंगे।

नवीन ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) नूरा कुश्ती कर रहे हैं, जिससे शबरिमला में सोने की चोरी के मामले में आरोपियों को जमानत मिल सके।

उन्होंने शुक्रवार को कोच्चि में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के साथ बैठकें कीं। नवीन आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की समीक्षा करने और इसकी शुरुआत करने के लिए दो दिन के केरल दौरे पर हैं। वह शनिवार को अपना दौरा खत्म करने से पहले त्रिशूर में औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...